lifestyle bollywood actresses who wore sabyasachi mukherjee bridal lehenga or saree on their wedding

1/11

इन 10 ऐक्ट्रेसेस ने अपनी शादी पर पहना सब्यसाची का डिजाइन किया जोड़ा

इन 10 ऐक्ट्रेसेस ने अपनी शादी पर पहना सब्यसाची का डिजाइन किया जोड़ा

सब्यसाची मुखर्जी भारत के सबसे मशहूर फैशन डिजाइनर्स में से एक हैं। उनके डिजाइन किए कपड़े एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के स्टार्स से लेकर कई जानी-मानी हस्तियां तक पहने नजर आती हैं। सब्यासाची ने तो कई बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस के लिए शादी के लहंगे तक तैयार किए हैं, जिनमें इन अदाकाराओं की खूबसूरती दोगुनी होती दिखाई दी थी। चलिए आपको बताते हैं ऐसी ही 10 ऐक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने अपनी वेडिंग पर सब्यसाची के डिजाइन किए कपड़े पहने।

2/11

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी के सभी फंक्शन्स के लिए सब्यसाची की डिजाइन की ड्रेसेस ही पहनी थीं। चाहे मेहंदी की रस्म का पिंक लहंगा हो, शादी की कांजीवरम साड़ी हो या फिर शादी का लाल जोड़ा हो, सभी के लिए दीपिका और सब्यसाची ने मिलकर डिजाइन तय की थी, जिसे डिजाइनर ने परफेक्ट फिनिश देते हुए ऐक्ट्रेस की वेडिंग को भी परफेक्ट बना दिया था।

3/11

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा अपनी शादी पर टिपिकल लाल रंग के लहंगे की जगह ब्लश पिंक कलर का जोड़ा पहने नजर आई थीं। 32 दिन में तैयार हुए इस लहंगे पर रेशम और चांदी के धागों के साथ ही सीक्वंस वर्क किया गया था। इस फ्लेयर्ड लहंगे को अनुष्का की डिमांड के अनुसार लाइट वेट रखा गया था।

4/11

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु

बिपाशा ने अपनी शादी के लिए सिंदूरी लाल रंग का लहंगा चुना था। इस पर रिच जरी वर्क किया गया था, जिसके लिए सुनहरे धागों का इस्तेमाल हुआ था। इसके साथ उन्होंने कुंदन के गहने पहने थे।

5/11

असिन

असिन

असिन ने क्रिस्चन और इंडियन रिवाज से शादी की थी। इसके लिए उन्होंने वाइट वेडिंग गाउन और बेश व गोल्डन कलर के लहंगे को चुना था। असिन का लहंगा सब्यसाची ने डिजाइन किया था। ऐक्ट्रेस के लहंगे को सिंगल फ्लेयर्ड रखा गया था और उसकी फॉल पर मरून कलर का कॉन्ट्रास्टिंग क्लोद लगाते हुए उस पर गोल्डन कढ़ाई की गई थी। असिन के पूरे लहंगे पर ही रिच एम्ब्रॉइडरी देखी जा सकती थी।

6/11

आमना शरीफ

आमना शरीफ

आमना शरीफ ने नॉन सिलेब्रिटी से शादी की थी, लेकिन उन्होंने अपने वेडिंग डे को जरूर ग्लैमर से भरपूर रखा। इस अदाकारा ने अपनी शादी के लिए रेड ऐंड ऑरेंज कॉम्बिनेशन का गोल्डन वर्क वाला लहंगा चुना था, जिसे सब्यसाची ने ही डिजाइन किया था।

7/11

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंडियन वेडिंग के लिए सब्यसाची मुखर्जी के जरिए खासतौर पर डिजाइन किया गया लहंगा पहना था। पूरे लहंगे को एक रंग का रखा गया था और इसमें फ्रेंच नॉट फ्लॉवर्स के जरिए ब्लिंग एलिमेंट ऐड किया गया था। प्रियंका ने इसके साथ कुंदन और डायमंड की मुगल एरा इंस्पायर्ड जूलरी पहनी थी।

8/11

अमृता पुरी

अमृता पुरी

अमृता पुरी की वेडिंग भी ग्रैंड लेवल पर की गई थी। इस अदाकारा का वेडिंग लहंगा सबसे खास था। सब्यसाची के डिजाइन किए इस लहंगे का न सिर्फ कलर हटकर था, बल्कि इसमें करीब 111 रंग के सिल्क थ्रेड का इस्तेमाल किया गया था और एम्ब्रॉइडरी में सीक्वंस भी जोड़े गए थे। यह लहंगा कितना शानदार दिख रहा था, इसे आप तस्वीर में देख ही सकते हैं।

9/11

समांथा अक्किनेनी

समांथा अक्किनेनी

समांथा ने अपनी वेडिंग के लिए सब्यसाची के वसंतलक्ष्मी कलेक्शन में से कांजीवरम सिल्क की साड़ी चुनी थी। आइवरी, सिल्वर और गोल्डन मिक्स इस साड़ी को उन्होंने सिल्क के रेड ब्लाउज के साथ मैच किया था, जिस पर गोल्डन वर्क किया गया था।

10/11

विद्या बालन

विद्या बालन

विद्या बालन अक्सर सब्यसाची के डिजाइन किए कपड़ों में नजर आती हैं। शादी के दिन भी विद्या ने इस डिजाइनर की ही लाल रंग की साड़ी पहनी थी। इस सिल्क की साड़ी पर गोल्डन और सिल्वर थ्रेड वर्क किया गया था, जिसे विद्या ने सोने के गहनों के साथ मैच किया था।

11/11

सागरिका घाटगे

सागरिका घाटगे

सागरिका घाटगे और जहीर खान ने कोर्ट मैरेज की थी, जिसके लिए इस अदाकारा ने प्लेन रेड सिल्क साड़ी चुनी थी। इस साड़ी की बॉर्डर पर मैटलिक सिल्वर रंग की बॉर्डर थी। इसके साथ उन्होंने मरून कलर का प्रिंसिस कट सिल्क ब्लाउज पहना था, जिस पर गोल्डन कढ़ाई थी। इस लुक में सागरिका काफी एलिगेंट नजर आ रही थीं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here