गंभीर बीमारी से पीड़ित परवेज़ मुशर्रफ, फिर दुबई के अस्पताल में हुए भर्ती

 पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज़ मुशर्रफ को एक बार फिर दुबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक वह किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। बता दें कि इससे पहले मार्च में भी मुशर्ऱफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय डॉन न्यूज पेपर में एक रिपोर्ट के अनुसार मुशर्रफ की पार्टी ने बताया था कि उनका इलाज पहले से ही चल रहा था लेकिन उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि मुशर्रफ अमीलॉइडोसिस से पीड़ित हैं जिसकी दवा चल रही है। इसी के रिएक्शन के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

मुशर्रफ की बीमारी के बारे में पिछले साल अक्टूबर में पता चला था, जिसके इलाज के लिए उन्हें हर तीन महीने पर लंदन जाना पड़ता था। उनकी इस नई बीमारी के बारे में पिछले साल अक्टूबर में पता लगा था। सूत्रों के मुताबिक इस बीमारी के चलते वे लगातार कमज़ोर हो रहे थे। बताया जा रहा है कि इस बीमारी के कारण पचने के बाद बची हुई प्रोटीन शरीर के अंगों में जमा होने लगती है इसकी वजह से मुशर्रफ को खड़े होने और चलने में परेशानी होती है।गौरतलब है कि मार्च 2014 में मुशर्रफ के ऊपर साल 2007 में संविधान को भंग करने का आरोप लगा था। इसके बाद 2016 में वह इलाज करवाने के लिए दुबई चले गए थे और तब से वह लौटकर नहीं आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here