पेट्रोल डालते समय बाइक में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई.
पेट्रोल पंप (Petrol Pump) में एक बाइक (Bike) की टंकी में पेट्रोल डालते समय अचानक आग लगने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
नवागढ़ में उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया जब बाइक में पेट्रोल डालने के दौरान बाइक के टैंक में अचानक आग लग गई. बाइक में आग लगने की पूरी तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. घटना बीते 24 जुलाई की बताई जा रही है. तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पेट्रोल डालने के दौरान बाइक के टैंक में अचानक आग पकड़ लेती है. गनीमत ये रही कि पंप कर्मचारी और बाइक सवार शख्स दोनों ने मौके पर खुद को आग की चपेट में आने से बचा लिया.
देखें वीडियो
विशेष सतर्कता की जरूरत
पेट्रोल पंप में आग का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर करने के साथ ही लोगों को सतर्क रहने भी कहा जा रहा है. पेट्रोल पंप पर मोबाइल फोन का उपयोग प्रतिबंधित रहता है. बावजूद इसके कई लोग वहां इसका उपयोग करते हैं. वायरल वीडियो को शेयर कर लोग पेट्रोल पंप में मोबाइल फोन का उपयोग न करने की अपील सोशल मीडिया पर कर रहे हैं.

