CM भूपेश बघेल ने कहा- इसलिए छत्तीसगढ़ में बढ़े कोरोना के मरीज, अब लॉकडाउन से बचना है तो.. | raipur – News in Hindi

CM भूपेश बघेल ने कहा- इसलिए छत्तीसगढ़ में बढ़े कोरोना के मरीज, अब लॉकडाउन से बचना है तो..

सीएम भूपेश ने कहा-छत्तीसगढ़ में कोरोनो संक्रमण अन्य राज्यों के मुकाबले नियंत्रण में जरूर है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में क्रमशः बढ़ोत्तरी हो रही है.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने कोरोना वायरस (Corona Virus) के संकट को लेकर गुरुवार को प्रदेश की जनता के नाम सन्देश दिया.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने कोरोना वायरस (Corona Virus) के संकट को लेकर गुरुवार को प्रदेश की जनता के नाम सन्देश दिया. सीएम बघेल कहा है कि ‘हमें कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये शहरों में लॉकडाउन (Lockdown) का निर्णय लेना पड़ा है. आप सभी इस लॉकडाउन को गंभीरता से लें. लॉकडाउन से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर लोग सुरक्षा और बचाव के लिये नियमों का पालन नहीं करेंगे तो लॉकडाउन की स्थिति से बचा नहीं जा सकता है. यह समय मेरे लिये, आपके लिये चिंतित होने, बीमारी से सावधान रहने और बचाव के उपायों को गंभीरता से लेने का समय है’.

सीएम भूपेश ने कहा कि ‘आज मैं अपने प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को लेकर आपके समक्ष आया हूं. छत्तीसगढ़ में कोरोनो संक्रमण अन्य राज्यों के मुकाबले नियंत्रण में जरूर है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में क्रमशः बढ़ोत्तरी हो रही है. यह सब अनलॉक के दौरान सावधानी और बचाव के उपाय नहीं अपनाने के कारण हुआ है. छत्तीसगढ़ में कोरोना पीड़ितों का रिकवरी दर बेहतर है और मृत्यु दर काफी कम है’.

ये भी पढ़ें: आनंद कुमार की सुपर-30 जैसी ही है देशराज वर्मा की कोचिंग, गरीब बच्चे यहां हासिल कर रहे 90% से ज्यादा अंक

बेहतर कर रहे लेकिन..सीएम बघेल ने कहा कि हम देश के अनेक राज्यों से बेहतर कर रहे हैं. आपके सहयोग से कोरोना संक्रमण से बचाव की दिशा में और बेहतर करेंगे. फिलहाल राज्य में रोजाना पांच हजार से अधिक सैंपलों की जांच हो रही है. शीघ्र ही इसे बढ़ाकर दस हजार तक करने का लक्ष्य है. हमारे राज्य में चिकित्सक पूरे समर्पण से कोरोना मरीजों का ईलाज कर रहे हैं. इलाज के बाद अब तक बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं. राज्य के आठ क्षेत्रीय और 22 जिला स्तरीय अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गई है. सभी कोविड अस्पतालों में मास्क, पीपीई किट, ट्रिपल लेयर मास्क, वीटीएम और जरूरी दवाईयों के पर्याप्त संख्या में इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं. मैंने अधिकारियों को आक्सीमीटर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के बारे में भी निर्देशित किया है, लेकिन मेरा आप सब से आग्रह है कि सभी अनिवार्य रूप से मास्क पहने, बार बार हाथ धोते रहे, लोगों से दूरी बनाये रखे, भीड़भाड़ करने से बचें. अगर हम यह सब करेंगे तो कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने में सफल होंगे.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here