Priyanka Chopra Instagram: छोटी सी डेनिम फ्रॉक पहन, प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया अपना क्यूट साइड – priyanka chopra looks cute in her short denim dress

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

प्रियंका चोपड़ा को भले ही मैच्योर पर्सन माना जाता है, लेकिन यह अदाकारा भी कभी-कभी अपना क्यूट साइड दिखाने से परहेज नहीं करती है। इंस्टाग्राम पर शेयर लेटेस्ट तस्वीर में भी ऐक्ट्रेस का कुछ ऐसा ही प्यारा सा अंदाज देखने को मिल रहा है।

फैन्स के साथ शेयर किए गए लेस्टेस्ट पोस्ट में प्रियंका डेनिम की शॉर्ट लेंथ ड्रेस पहनी दिखाई दे रही हैं। स्क्वेर शेप नेकलाइन और लूज फिट स्लीव्स वाली इस आउटफिट में लाइट प्लीट्स पैटर्न देने के लिए बिलो द बस्ट और वेस्ट ऐरिया पर हॉरिजॉन्टल स्टिच की गई थी।

शोल्डर्स पर परफेक्ट फिट वाली इस यह ड्रेस ऐ-कट डिजाइन की थी, जिसे मिडरिफ पोर्शन से बॉडीफिट की जगह फ्री-फॉल लुक दिया गया था। डेनिम की इस शॉर्ट ड्रेस के साथ प्रियंका ने अपने मेकअप को नैचरल रखा था और फेवरिट डार्क चेरी कलर की लिपस्टिक लगाई थी। प्रियंका ने तस्वीर के लिए जिस तरह से ड्रेस को पकड़कर पोज दिया था, वह काफी क्यूट लग रहा था।

हाथों में मेहंदी-लाल चूड़ा और मांग में सिंदूर भरकर जब शादी के तुरंत बाद काम पर निकल गईं प्रियंका चोपड़ा

वैसे पीसी ने एक स्मॉल क्लिप भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने फैन्स को अपने नए वर्क प्रॉजेक्ट के बारे में जानकारी दी। इस क्लिप में प्रियंका वाइट कलर की लिनेन फैब्रिक की ड्रेस पहनी नजर आईं। इसमें भी इलास्टिक स्टिच से प्लीट्स पैटर्न दिया गया था, वहीं स्लीव्स को पीसेंट स्लीव्स डिजाइन दी गई थी।

प्रियंका चोपड़ा के दिल चुरा लेने वाले रेड कार्पेट लुक्स

प्रियंका की डेनिम और लिनेन ड्रेस, दोनों ही आपके लिए वर्क फ्रॉम होम के लिहाज से परफेक्ट चॉइस हो सकती है और अगर आप चाहें, तो इन्हें दोस्तों के साथ होने वाले विडियो कॉल के दौरान भी पहन सकती हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here