ऊर्जा मंत्री ने 12वीं में 7वाँ स्थान पाने वाले अमन को सम्मानित किया
भोपाल : गुरूवार, जुलाई 30, 2020, 13:52 IST

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने 12वीं कक्षा विज्ञान विषय में मध्यप्रदेश में 7वाँ स्थान प्राप्त करने वाले श्री अमन तिवारी को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। श्री तोमर ने श्री अमन को 5 हजार रुपये उपहार स्वरूप देकर उसका हौसला बढ़ाया।
मंत्री श्री तोमर ने श्री अमन के माता-पिता से कहा कि इसके आगे की पढ़ाई में कोई समस्या आये तो मुझे बतायें। उन्होंने कहा कि प्रयास करूंगा कि इसकी शिक्षा में कोई व्यवधान नहीं आये। श्री तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में उच्च शिक्षा का शिक्षण शुल्क सरकार द्वारा दिया जाता है। इस योजना का लाभ जरूर लें।
राजेश पाण्डेय
Source link


