Maharastra: Lab technician arrested after taking genital swab samples of a woman – लैब टेक्‍नीशियन की शर्मनाक हरकत, कोरोना टेस्‍ट के लिए युवती के प्राइवेट पार्ट से लिया सैंपल, गिरफ्तार

लैब टेक्‍नीशियन की शर्मनाक हरकत, कोरोना टेस्‍ट के लिए युवती के प्राइवेट पार्ट से लिया सैंपल, गिरफ्तार

युवती की शिकायत पर बलात्कार का मामला दर्ज आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है (प्रतीकात्‍मक फोटो)

मुंंबई:

कोरोना महामारी के दौर में महाराष्‍ट्र के अमरावती (Amravati) में लैब टेक्नीशियन (Lab technician) का शर्मनाक कारनामा सामने आया है. इस लैब टेक्‍नीशियन ने कोरोना टेस्ट (Corona Test) के लिए 24 साल की युवती के प्राइवेट पार्ट से सैपल (swab) लिया. युवती की शिकायत पर बडनेरा पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है. आरोपी लैब टेक्नीशियन का नाम अल्पेश अशोक देशमुख बताया गया है. 

यह भी पढ़ें

जानकारी के मुताबिक,युवती सर्विस स्टोर में काम करती है, वहां का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, ऐसे में ऐहतियात बरतते हुए 28 जुलाई को बाकी सभी कर्मचारियों का टेस्ट सरकारी लैब में कराया गया था. उस लैब के टेक्नीशियन ने मौके का फयदा उठाते हुए युवती के साथ शर्मनाक कृत्य किया.

गौरतलब है कि तमाम प्रयासों के बावजूद देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. देश में कोरोना के केस बढ़ते हुए 15 लाख के पार पहुंच चुके हैं, इसमें एक्टिव केसों की संख्‍या पांच लाख 28 हजार 242 है. महाराष्‍ट्र राज्‍य कोराना संक्रमण से सबसे ज्‍यादा प्रभावित है, यहां कोरोना के केसों की संख्‍या चार लाख के करीब है, इसमें एक लाख 46 हजार एक्टिव मामले हैं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here