hair care routine: आजमाएं ये 5 तेल Hair Oil, रुक जाएंगे झड़ते हुए बाल – organic hair oils that will help prevent hair fall

NBT

बाल टूटना या झड़ना एक आम समस्या है। खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट और धूल-मिट्टी के कारण बाल कमजोर हो जाते हैं। बालों को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार की जरूरत होती है। लेकिन कई बार केमिकल युक्त ऑयल और शैंपू का अधिक इस्तेमाल करने से भी बाल टूटने लगते हैं।

बालों के लिए ऑयल मसाज बहुत जरूरी है। दरअसल, तेल बालों को गहराई से पोषण प्रदान करता है और इन्हें हेल्दी रखता है। जिससे बाल टूटने की समस्या कम हो जाती है। स्वस्थ और मजबूत बालों के लिए ऑर्गेनिक हेयर ऑयल के मसाज करना फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं अलग-अलग गुणों से भरपूर ऑर्गेनिक ऑयल के बारे में।

कोल्ड-प्रेस्ड ऑर्गन ऑयल

NBT



यह दुनिया का सबसे रेयर ऑर्गेनिक ऑयल है। इसे लिक्विड गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है। ऑर्गन ऑयल में भरपूर मात्रा में विटामिन ई, खनिज और एंटी ऑक्सीडेंट, फाइटोस्टेरोल और एसेंशियल फैटी एसिड पाया जाता है। यह बालों और त्वचा में नमी बनाए रखता है और उन्हें मजबूती प्रदान करता है। यह ऑयल कोल्ड-प्रेस्ड होता है और इसमें कुछ नहीं मिलाया जाता है।

ऑर्गेनिक हिबिस्कस, आंवला और भृंगराज ऑयल

NBT



ये ऑयल बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं। जिससे बाल टूटने के साथ ही समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या भी दूर हो जाती है। भृंगराज ऑयल स्कैल्प में गहराई तक पहुंचता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं। आंवला में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो डैंड्रफ दूर करता है और बालों को सफेद होने से बचाता है। जबकि हिबिस्कस में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है जो बालों को स्वस्थ रखता है।

ऑर्गेनिक बादाम का तेल



कोल्ड-प्रेस्ड बादाम के तेल में इमोलिएंट प्रॉपर्टी पाई जाती है। इसमें एसेंशियल फैटी एसिड, विटामिन ए, बी1, बी2, बी6 और विटामिन ई पाया जाता है। यह बालों की जड़ों में गहराई से पोषण प्रदान करता है और डैमेज होने से बचाता है। इसके अलावा बादाम का तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है और बालों की वृद्धि में मदद करता है।

पंपकिन सीड ऑयल

NBT



यह ऑयल बहुत पौष्टिक होता है। साथ ही यह वेजीटेबल प्रोटीन से भरपूर होता है। पंपकिन सीड ऑयल में गामा-टोकोफेरोल अधिक मात्रा में पाया जाता है। इस गाढ़े और हरे ऑयल में जिंक, मैग्नीशियम जैसे खनिज पाए जाते हैं। जिंक न सिर्फ बालों को घना और मोटा बनाता है बल्कि हेयर ग्रोथ में भी मदद करता है।

ऑर्गेनिक लैवेंडर और सेज हेयर ऑयल



ये ऑयल स्कैल्प में रक्त प्रवाह को बेहतर बनाते हैं और बालों के विकास में मदद करते हैं। लैवेंडर और सेज ऑयल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को गहराई से पोषण प्रदान करते हैं। यह बालों टूटने की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

हेयर फॉल की समस्या को दूर करने के लिए ऑर्गेनिक ऑयल फायदेमंद हैं। ये कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here