lifestyle katrina kaif looked beautiful in an expensive bodycon
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/5
कटरीना ने फिर पहनी महंगी ड्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा अपने कमाल के फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। कटरीना बी-टाउन की ऐसी पहली एक्ट्रेस हैं जो कभी अपनी ड्रेसिंग स्टाइल से कोई कोम्प्रोमाइज्ड नहीं करतीं। ऐसा ही एक बार हमें तब देखने को मिला जब कटरीना डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में हद से ज्यादा महंगी ड्रेस पहनकर पहुंचीं।
2/5
बॉडीकॉन में दिखा शानदार लुक

मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में कटरीना कैफ इटैलियन लक्ज़री ब्रांड Dolce & Gabbana की डिज़ाइन की हुई पेस्टल पिंक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनकर पहुंची थीं।
3/5
क्या था ड्रेस में

कैटरीना कैफ की यह बॉडीकॉन ड्रेस कोर्सेट और टाई-अप डिज़ाइन के साथ स्टाइल की गई थी, जिसे उन्होंने चंकी एक्सेसरीज के अलावा स्ट्रैपी हील्स के साथ पहना था।
4/5
ओवरॉल लुक था परफेक्ट

कटरीना के ओवरऑल लुक की बात करें तो उन्होंने अपनी इस पेस्टल पिंक बॉडीकॉन ड्रेस को मिनिमल मेकअप, न्यूड लिप्स और सॉफ्ट कर्ल्स के साथ स्टाइल किया था।
5/5
लाखों में है कीमत

कटरीना कैफ जिस ड्रेस को पहनकर यूं सुर्खियां बटोर रही थीं उस ड्रेस की कीमत करीब 2,26,000 रुपए है। खैर, कटरीना के लुक को देखकर एक बात तो साफ है कि एक्ट्रेस कभी भी अपने फैशन गेम और ड्रॉप-डेड ब्यूटी लुक से हमें निराश नहीं करती हैं।
Source link


