मुठभेड़ में नक्सली के मारे जाने का दावा किया गया है. (फाइल फोटो)
बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि ‘मौके से एक 12बोर बंदूक, कारतूस, डेटोनटर, विस्फोटक, टेंट और भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है. घटनास्थल के आसपास के इलाके की सर्चिंग आपरेशन जारी है. इशुलनार और पुन्नुर के बीच जंगल में मुठभेड़ हुई है. नक्सलियों पर लगातार दबाव बनाने की कवायद सुरक्षा बल के जवानों द्वारा की जा रही है’. जवान सर्चिंग पर निकले थे, इसी दौरान नक्सलियों ने उनका सामना हुआ. बताया जा रहा है कि जवानों को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली मारी गई है. कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं. जंगल की आड़ लेकर बाकी नक्सली फरार हो गए.


