छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस से मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर, बंदूक बरामद | bijapur – News in Hindi

मुठभेड़ में नक्सली के मारे जाने का दावा किया गया है. (फाइल फोटो)

बीजापुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर (Bijapur) में पुलिस (Police) और नक्सलियों (Naxalite) के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली के मारे जाने का दावा पुलिस की ओर से किया गया है.  डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और सीआरपीएफ के जवानों की संयुक्त कार्रवाई में महिला नक्सली को ढेर करने का दावा किया गया है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों के मिलिट्री प्लाटून नम्बर-11 के साथ सुरक्षा बल के जवानों की मुठभेड़ हुई है. इसी मुठभेड़ महिला नक्सली को मारा गया है. साथ ही मौके से बंदूर व अन्य नक्सल सामाग्रियां भी बरामद की गई हैं.

बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि ‘मौके से एक 12बोर बंदूक, कारतूस, डेटोनटर, विस्फोटक, टेंट और भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है. घटनास्थल के आसपास के इलाके की सर्चिंग आपरेशन जारी है. इशुलनार और पुन्नुर के बीच जंगल में मुठभेड़ हुई है. नक्सलियों पर लगातार दबाव बनाने की कवायद सुरक्षा बल के जवानों द्वारा की जा रही है’. जवान सर्चिंग पर निकले थे, इसी दौरान नक्सलियों ने उनका सामना हुआ. बताया जा रहा है कि जवानों को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली मारी गई है. कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं. जंगल की आड़ लेकर बाकी नक्सली फरार हो गए.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here