CGPSC 2025 मुख्य परीक्षा के नतीजे घोषित, 265 पदों के लिए 608 अभ्यर्थी सफल, इंटरव्यू इस दिन से

Last Updated:

CGPSC Mains Result 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. कुल 20 सेवाओं के 265 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती में 608 अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के लिए हुआ है. मुख्य परीक्षा का परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है.

सांकेतिक तस्वीर.

रिपोर्ट: विशु शुक्ला

Raipur News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC), नवा रायपुर ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 के लिखित परीक्षा के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं. आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भर्ती परीक्षा के माध्यम से राज्य शासन के अधीन आने वाली कुल 20 अलग-अलग सेवाओं में 265 पदों पर भर्ती की जाएगी. मुख्य परीक्षा के परिणामों के आधार पर आयोग ने कुल 608 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया है.

बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत विज्ञापन क्रमांक 06/2025/परीक्षा के साथ हुई थी. यह विज्ञापन 26 नवंबर 2025 को जारी किया गया था और इसका प्रकाशन 3 दिसंबर 2025 को किया गया. इसके बाद इस विज्ञापन में कुछ संशोधन भी किए गए. इनमें शुद्धि पत्र क्रमांक 05/2025/परीक्षा दिनांक 03 दिसंबर 2025 और शुद्धि पत्र क्रमांक 06/2025/परीक्षा दिनांक 12 दिसंबर 2025 जारी किए गए थे.

प्री में 3921 अभ्यर्थियों का हुआ था चयन
इसके बाद राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 का आयोजन हुआ था. प्रारंभिक परीक्षा के नतीजों के आधार पर कुल 3,921 अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया गया था. इन योग्य उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 6, 7, 8 और 9 जून 2026 को किया गया था. अब मुख्य परीक्षा के लिखित परिणाम में श्रेणीवार न्यूनतम अर्हकारी अंक प्राप्त करने वाले 608 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयन किया गया.

21 सितंबर से इंटरव्यू संभावित
मुख्य परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से प्रारंभ होना संभावित है. साक्षात्कार से जुड़ी विस्तृत और तिथि-वार समय-सारणी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी.

दस्तावेज सत्यापन और पद प्राथमिकता के महत्वपूर्ण नियम

मूल दस्तावेज सत्यापन: सभी अभ्यर्थियों को अपनी साक्षात्कार की तिथि से ठीक एक दिन पहले अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) कराना आवश्यक होगा. इसके लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के कार्यालय में उपस्थित होना पड़ेगा. जो अभ्यर्थी इंटरव्यू से एक दिन पहले दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कराएंगे, उन्हें साक्षात्कार में शामिल होने का अवसर नहीं दिया जाएगा.

ऑनलाइन पद प्राथमिकता: सभी उम्मीदवारों को विज्ञापित पदों के लिए अपनी प्राथमिकता (Preference) ऑनलाइन दर्ज करनी होगी. इसके लिए आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जल्द ही ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराया जाएगा. पद प्राथमिकता अंकित करने की तिथियां आयोग द्वारा अलग से घोषित की जाएंगी.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…

और पढ़ें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here