युवक कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद डिप्रेशन में चला गया था. (Demo)
हरिद्वार से लौटकर आने के बाद Corona टेस्ट में पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद डिप्रेशन में चला गया था युवक. कोविड सेंटर (Covid-19 care center) के बाथरूम में बीती रात फांसी लगाकर उसने आत्महत्या (Suicide) कर ली.
बाथरूम में फंदा लगा दी जान
छत्तीसगढ़ अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक, जांजगीर जिले के कोविड सेंटर में इलाज के लिए लाए गए 40 वर्षीय मरीज ने फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली. वह मालखरौदा ब्लॉक के जगमहन गांव का रहने वाला था. बीते 4 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे यहां लाया गया था. बताया गया कि संभवतः कल देर रात उसने बाथरूम में फांसी लगाई. कोविड सेंटर में भर्ती मरीज आज सुबह जब अपने बिस्तर पर नजर नहीं आया, तो उसकी मां ने उसे खोजना शुरू किया. अस्पताल में हर जगह तलाश के बाद बाथरूम में वह फंसे से लटका पाया गया. मरीज ने बाथरूम में खिडकी पर गमछे से फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया था.
ये भी पढ़ें: अनोखी तरकीब: धमतरी पुलिस बनी ‘आर्टिस्ट’, शॉर्ट फिल्म दिखाकर कंट्रोल करेगी क्राइमहरिद्वार से लौटने के बाद हुआ संक्रमित
अखबार के मुताबिक, युवक हाल ही में हरिद्वार से लौटकर आया था. 2 अगस्त को वह अपने गांव पहुंचा. ग्रामीणों को जब उसके बाहर से लौटकर आने की जानकारी मिली तो उन्होंने उसे कोरोना टेस्ट कराने को कहा. टेस्ट के बाद युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई, जिसके बाद उसे कोविड-केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया. सेंटर के प्रभारी डॉ. अनिल भगत ने बताया कि आज सुबह युवक के आत्महत्या करने की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया. इधर, एसडीओपी जितेंद्र चंद्राकर ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है. उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद डिप्रेशन में चला गया था. वह इलाज के लिए कोविड सेंटर में भी भर्ती नहीं होना चाहता था.

