एक मास्क-अनेक जिन्दगी अभियान के तहत अब तक 1.76 लाख मास्क वितरित


एक मास्क-अनेक जिन्दगी अभियान के तहत अब तक 1.76 लाख मास्क वितरित


 


भोपाल : गुरूवार, अगस्त 6, 2020, 19:14 IST

नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि जनता को कोविड-19 के प्रति जागरुक करने एवं वचाव के लिए सभी वार्डों में वार्ड समितियां गठित की गई है। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश व्यापी ”एक मास्क-अनेक जिन्दगी’ अभियान के तहत अब तक 1.76 लाख से अधिक मास्क वितरित किए गए हैं। अभियान के अंतर्गत प्रदेश में 579 मास्क बैंक स्थापित हैं। इसमें 666 से अधिक स्व सहायता समूह को साझेदार बनाया गया है। यह अभियान आगामी 14 अगस्त तक जारी रहेगा।

अभियान में बगैर मास्क लगाये सार्वजनिक स्थानों पर निकलने वाले व्यक्ति को समझाइश के साथ मास्क दिया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि कोरोना से जारी जंग में कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के अपने घर से नहीं निकले। इसी में सभी का हित है। प्रदेश में जन-जागरुकता के लिए प्रचार वाहन एवं अन्य माध्यम से कोरोना से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here