samantha akkineni mehndi look: राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की मेहंदी में सामंथा अक्किनेनी ने बिखेरा जलवा, लगीं बेहद स्टनिंग – samantha akkineni look beautiful in rana daggubati-miheeka bajaj mehendi

साउथ सनसनी सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) बीते दिन राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) और मिहिका बजाज की मेहंदी सेरेमनी में शामिल हुईं। इस दौरान सामंथा का ड्रेसिंग सेंस ऐसा था, जो होने वाली दुल्हन को कड़ी टक्कर दे रहा था।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

एक्टर राणा दग्गुबाती और उनकी मंगेतर मिहिका बजाज की शादी की तैयारियां अब चरम पर हैं। प्री वेडिंग फंक्शन के बाद अब दोनों परिवारों की तरफ से शादी में आने वाले मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। ऐसे में बीते दिन हल्दी के फंक्शन के बाद मेहंदी की रस्म का आयोजन किया गया, जहां होने वाली दुल्हनिया की भाभी यानी सामंथा अक्किनेनी का एकदम हटकर लुक देखने को मिला।

राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की मेहंदी समारोह के लिए सामंथा अक्किनेनी ने अर्पिता मेहता के डिज़ाइन किए हुए Tren Tradition कलेक्शन को पहना था। जिसमें पाइन एप्पल येलो रंग का टू लेयर्ड वाला टॉप एंड प्लाजो सेट शामिल था। मेहंदी और संगीत के फंक्शन को ध्यान में रखते हुए सामंथा अक्किनेनी का यह लुक एकदम परफेक्ट था, जिसे कम्फर्टेबल लुक देते हुए गर्मियों के हिसाब से स्टिफनर शिफॉन फैब्रिक पर डिज़ाइन किया गया।

NBT

V शेप नेकलाइन वाले इस टॉप को दो भागों में बनाया गया था, जिसमें इनर टॉप को एकदम सिंपल तो ओवरकोट को हेवी कशीदाकारी और झिलमिलाती सितारा कढ़ाई के साथ तैयार किया था। यही नहीं, इनर टॉप को मुख्य आकर्षण देने के लिए उस पर मोती बुट्टी वर्क के साथ शेल डिटेलिंग का काम था, जिसके साथ मिरर वर्क वाली फुल-स्लीव्स जैकेट और चौड़े आकार का प्लाजो पैंट उनके लुक को उभारने में कोई कोताही नहीं बरत रहा था। राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की हल्दी की तस्वीरें आईं सामने, हटकर दिखा होने वाली दुल्हन का लुक

NBT

बात करें सामंथा अक्किनेनी के ओवरऑल लुक की तो उन्होंने सटल मेकअप के साथ स्मोकी आईज और न्यूड लिप्स से अपने लुक को कम्पलीट किया। वहीं ड्रेस को परफेक्ट मैच देते हुए उन्होंने अपने बालों को हाई पोनीटेल में स्टाइल किया था। वहीं पर्ल डायमंड वाला चोकर और इयरिंग्स उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। लॉकडाउन का असर, जब राणा दग्गुबाती की सगाई में सामंथा अक्किनेनी को रिपीट करने पड़ गए अपने कपड़े

NBT

आपको बताते चलें कि राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की शादी की सभी रस्में उनके निवास स्थान पर की जाएंगी। यही नहीं, कोरोना वायरस को मद्देनजर शादी में गेस्ट की संख्या को 30 तक रखा गया है, जिसमें दोनों परिवार के करीबी लोग ही शामिल हैं। खैर, जो भी हो हमें तो सामंथा अक्किनेनी का यह लुक बेहद पसंद आया। वैसे आपको सामंथा का यह लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। (फोटो- Hyderabad Times)

Web Title samantha akkineni look beautiful in rana daggubati-miheeka bajaj mehendi(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here