Coronavirus india news updates: coronavirus india report covid 19 updates cases of 8 August 2020 saturday – Coronavirus Updates:राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1161 नये मामले, 10 और लोगों की मौत

Coronavirus Updates:राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1161 नये मामले, 10 और लोगों की मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर

Coronavirus in India : भारत में 24 घंटे के भीतर पहली बार कोविड-19 के 60,000 से अधिक मामले आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या शुक्रवार को 20 लाख के पार चली गई जबकि इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या 13.78 लाख पर पहुंच गई. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अनलॉक किए जाने के बाद इन आंकड़ों में लगातार तेजी देखी जा रही है. कोविड से मरने वालों की संख्या देश में 41 हजार 585 पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 886 लोगों की मौत हुई है.देश में कोरोना से ठीक होने वालों की दर पर नजर डालें तो भारत में रिकवरी रेट 67-98 पहुंच गया है.भारत में अब तक  2 करोड़ 27 लाख 24 हजार 134 लोगों का कोविड टेस्ट हो चुका है.

Coronavirus in India Latest Updates in Hindi:

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को 10 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 767 हो गई है. इसके साथ ही 1181 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 50157 हो गयी.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या को किसी भी कीमत पर कम करना होगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने पर ध्यान केंद्रित किया जाए. ठाकरे, वीडियो कांफ्रेंस के जरिये आयोजित कोविड-19 समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here