नई दिल्ली। छतरपुर के केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों और लोगों की समस्याओं को लेकर राहुल गांधी से विस्तार से चर्चा की।प्रतिनिधिमंडल ने केन-बेतवा लिंक परियोजना से जुड़ी अपनी मांगों और प्रभावित परिवारों की समस्याओं को राहुल गांधी के सामने रखा। राहुल गांधी ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनी और परियोजना से होने वाली समस्याओं तथा उनकी मांगों पर चर्चा की।यह मुलाकात दिल्ली में हुई। प्रतिनिधिमंडल की ओर से बताया गया कि केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ उनका विरोध लगातार जारी है और वे प्रभावित लोगों के अधिकारों एवं मांगों को लेकर अपनी आवाज उठा रहे हैं।प्रतिनिधि मंडल में किसान नेता अमित भटनागर दिव्या अहिरवार एवं अन्य पीड़ित आदिवासी सम्मिलित हुए।


