Dr Kumar Vishvas Twitter Reaction To A User Over Come Back in Politics – राजनीति में आइए, आपकी जरूरत है फैन के इस सवाल पर कुमार विश्वास ने कुछ यूं दिया जवाब

'राजनीति में आइए, आपकी जरूरत है' फैन के इस सवाल पर कुमार विश्वास ने कुछ यूं दिया जवाब

Kumar Vishvas सोशल मीडिया के जरिए राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर टिप्पणी करते हैं

नई दिल्ली:

कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) इन दिनों राजनीति से दूर हैं लेकिन राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर टिप्पणी करते हैं. उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सियासी मुद्दों पर की गई प्रखर टिप्पणियां देखी जा सकती हैं. इसी कड़ी में आज एक सोशल मीडिया यूजर ने उनसे कहा कि सर आप राजनीति में वापस आइए आपकी जरूरत है. फैन के इस सवाल पर कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) ने कहा कि मुझे माफ करें, देश की राजनीति के लिए हम ‘आवश्यक’ तो हैं पर ‘वांछित’ नहीं. सो अपने राम यूं ही सही. बता दें कि कोरोना संकट (Corona Crisis) के चलते कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) इन दिनों कवि सम्मेलनों से दूर हैं. ऐसे में वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से संवाद करते हैं.

यह भी पढ़ें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here