malaika arora wore arjun kapoor cap: पहले तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने पहने एक जैसे कपड़े, फिर एक्ट्रेस ने बदले में ले ली यह चीज – malaika arora borrowed cap from boyfriend arjun kapoor closet

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने जब से अर्जुन कपूर का हाथ क्या थामा, हर कोई बस इन्हें जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधता हुआ देखना चाहता है, ऐसे में जब आम गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड की तरह मलाइका ने अर्जुन की वॉर्डरोब पर अपना हाथ आजमाया तो सब देखते रह गए।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

‘मेरे पास पहनने के लिए कुछ नहीं है’ यह एक ऐसा मंत्र है जिसे हर लड़की दिन में एक न एक बार जरूर जपती है। हर बीतते दिन के साथ, हमें लगता है कि हमारी वॉर्डरोब पहले से कहीं ज्यादा बोरिंग हो रही हैं। हालांकि, वो बात अलग है कि कुछ स्मार्ट लड़कियों के लिए यह बस कहने भर की बात है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन स्टाइलिश दिवाओं ने हर बदलते दिन के साथ यह साबित कर दिया है कि बॉयफ्रेंड या पति के कपड़ों को भी कूल अंदाज में पहना जा सकता है।

ऐसा सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी आप देख सकते हैं कि कैसे जानी-मानी एक्ट्रेसेस अपने बॉयफ्रेंड या पति के कपड़ों को पहनकर अपने स्टाइल का परचम लहरा रही हैं। अभी तक इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, हिना खान-रॉकी जायसवाल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम ही शामिल था, लेकिन अब लगता है कि कपड़े उधार लेने वाली लिस्ट में जल्द एक और लवबर्ड्स की एंट्री होने वाली है।

NBT

लिस्ट में एंट्री लेने वाला कपल कोई नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हैं, जिन्होंने पहले तो एक जैसे कपड़े पहनकर यह साबित कर दिया कि उन्हें भी आम गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड की तरह एक-दूसरे संग ट्विनिंग करना पसंद हैं। वहीं फिर मलाइका ने अर्जुन कपूर की वॉर्डरोब में हाथ आजमाकर हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, बात उस समय की जब अर्जुन कपूर अपना 34वां जन्मदिन मनाने के लिए मलाइका अरोड़ा के साथ न्यूयॉर्क रवाना हुए थे। हालांकि, यहां अर्जुन कपूर का परिवार पहले से ही छुट्टी मना रहा था लेकिन लवबर्ड्स भी इस क्लब में शामिल हो गए। जब अर्जुन कपूर के घर पहली बार एकदम नई नवेली दुल्हन बनकर पहुंची थीं मलाइका अरोड़ा

NBT

वैकेशन के दौरान मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें नियॉन रंग के स्पेगेटी टॉप के साथ वह NYC कैप पहने हुए नजर आ रही थीं। हालांकि, इस तस्वीर में मलाइका का चेहरा साफ तरीके से नहीं दिख रहा था लेकिन उनका मकसद तो अपने बॉयफ्रेंड की उधार ली हुई कैप को फ्लॉन्ट करना था। इतना ही नहीं, मलाइका की तस्वीर के ठीक बाद अर्जुन कपूर ने भी अपने इंस्टा पर एक ऐसी ही तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह भी नियॉन स्वेटशर्ट के साथ उसी कैप को पहने नजर आए, जिसे मलाइका ने पहना था।

यहां तक तो सब ठीक था लेकिन अर्जुन कपूर के कैप्शन ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया, अर्जुन ने लिखा- यांकी डूडल डू विद माई फैन एंड आई, नियॉन को किसने बेहतर पहना? खैर, अर्जुन ने अपने फैन की कोई तस्वीर तो शेयर नहीं की थी लेकिन समझने वालों के लिए इशारा ही काफी है। यूं एक साथ कपड़ों से लेकर कैप तक की ट्विनिंग करना दोनों के फैंस को काफी पसंद आया।

NBT

हालांकि, यह ऐसा पहली बार नहीं है जब मलाइका ने यूं अर्जुन कपूर की वॉर्डरोब को खंगाला हो। साल की शुरूआत में भी मलाइका अर्जुन कपूर की उधार ली हुई कैप को पहने जिम के बाहर स्पॉट हुई थीं। जी हां, वाइट कलर के कूल जिपर और शॉर्ट्स में मलाइका ने अरोड़ा ने उसी Yankees cap को लगाया हुआ था, जिसे अर्जुन ने मलाइका के साथ मालदीव्स आउटिंग में पहना था। मलाइका अरोड़ा के इन लुक्स के आगे नहीं टिकतीं दीपिका-अनुष्का, साड़ी भी ऐसे पहनी जिसका कोई जवाब नहीं

NBT

खैर , जो भी हो अर्जुन और मलाइका को ऐसा करता देख एक बात तो तय है हैं कि वह भी बिल्कुल हमारे जैसे हैं जो अपने पार्टनर के साथ मैचिंग ऑउटफिट्स से लेकर एक-दूसरे के कपड़े शेयर करने से नहीं कतराते।

Web Title malaika arora borrowed cap from boyfriend arjun kapoor closet(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here