आमतौर पर इंडियन क्रिकेट टीम की ड्रेस में नजर आने वाले धोनी, जब मूवी ‘एम एस धोनी’ के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे, तो सूट में उनका डैपर लुक देख लोग भी फिदा हो गए। फिट फिजीक वाले धोनी इसमें बस कमाल के ही लग रहे थे।
मूवी प्रमोशन के दौरान धोनी
कूल डूड लुक
महेंद्र सिंह धोनी ने कई बार अपना कूल साइड भी दुनिया को दिखाया है। खासतौर से जैकेट और ब्लेजर जैकेट में उनका क्रिस्प ऐंड शार्प लुक सुपर इम्प्रेसिव होता है।
कूल डूड लुक
धोनी की आलोचना करने वालों को आईना दिखाने में पीछे नहीं रहतीं साक्षी, कुछ ऐसी बेबाक और बिंदास पत्नी हैं Mrs. Dhoni
कैप्टन कूल का चिल लुक
धोनी न सिर्फ खेलने के दौरान बल्कि दूसरे इवेंट्स और यहां तक कि फोटोशूट के दौरान भी एकदम कूल ऐटिट्यूड रखते हैं। उनकी यही चिल आउट अप्रोच उनके फैशनेबल डूड लुक में भी दिखाई देती है।
चिल आउट पर्सन
जेंटलमैन लुक
वैसे ‘कैप्टन कूल’ के नाम से पहचान पाने वाले धोनी एक जेंटलमैन भी हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिसेप्शन में जब वह पत्नी साक्षी के साथ शरीक हुए, तो उन्हें ब्लैक टक्सीडो और नेकटाई में स्पॉट किया गया। यहां उन्होंने जिस तरह से पत्नी का हाथ थामा और बाद में हार्दिक पांड्या के साथ अपनी चिर-परिचित स्माइल देकर फोटो खिंचवाए, उसने लोगों का दिल जीत लिया।
जेंटलमैन लुक
ये बात तो तय है कि महेंद्र सिंह धोनी जैसे इतनी सहजता के साथ स्टाइलिश और फैशनेबल दिखने की कला हर किसी में नहीं हो सकती।
Source link


