सीएम आवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूजा की. (Pic Courtesy: @bhupeshbaghel)
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने तीजा पोरा त्योहार (Teeja Festival) के अवसर पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं. सीएम बघेल ने त्योहार के मौके पर छत्तीसगढ़ी गीत ‘आमा पान के पतरी’ पर ढोलक बजाया.
टि्वटर पर तीजा पोरा त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा, ‘रायपुर निवास में आज पारम्परिक रूप से हर्षोल्लास के साथ पोरा-तीजा तिहार मनाया. अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान शिव, नांदिया बैला और जाता-पोरा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.’ उन्होंने इस त्योहार से जुड़ी मिट्टी की मूर्तियों और इस मौके पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तस्वीरें भी शेयर की हैं. सीएम बघेल ने तीजा पोरा त्योहार के मौके पर छत्तीसगढ़ी गीत ‘आमा पान के पतरी’ पर ढोलक भी बजाया.
यहां देखें वीडियो
जम्मो दाई-बहिनी मन ला छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े तिहार तीजा-पोरा के अब्बड़ बधई। pic.twitter.com/IlM7I0Nacl
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 18, 2020
सीएम भूपेश बघेल ने की पूजा
रायपुर निवास में आज पारम्परिक रूप से हर्षोल्लास के साथ पोरा-तीजा तिहार मनाया।
अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान शिव, नांदिया बैला और जाता-पोरा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।#पोरा_तीजा_तिहार pic.twitter.com/GJlmp1PGmX— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 18, 2020
पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने भी दी बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी पोला त्योहार की प्रदेश वासियों को बधाई दी है. रमन सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व ‘पोला’ तिहार की किसानों, खेतिहर श्रमिकों समेत सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं यह पर्व बैलों की पूजा करके खेती-किसानी में योगदान के लिए सम्पूर्ण गौ-वंश के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है.

