VIDEO: छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए मना पोरा-तीजा त्योहार, CM भूपेश बघेल ने बजाया ढोल | raipur – News in Hindi

VIDEO: छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए मना पोरा-तीजा त्योहार, CM भूपेश बघेल ने बजाया ढोल

सीएम आवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूजा की. (Pic Courtesy: @bhupeshbaghel)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने तीजा पोरा त्योहार (Teeja Festival) के अवसर पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं. सीएम बघेल ने त्योहार के मौके पर छत्तीसगढ़ी गीत ‘आमा पान के पतरी’ पर ढोलक बजाया.

रायपुर. आदिवासी बहुल राज्य छत्तीसगढ़ में आज पूरे हर्ष और उल्लास के साथ यहां का पावन त्योहार ‘तीजा पोरा तिहार’ (Teeja-Pora Festival) मनाया जा रहा है. इस मौके पर राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) के आवास पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सीएम बघेल ने तीजा पोरा त्योहार के मौके पर लोगों के साथ मिलकर ढोलक बजाकर सभी को त्योहार की शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए भी छत्तीसगढ़ के लोगों को इस लोक पर्व की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने टि्वटर (Twitter) हैंडल पर त्योहार से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर लोगों को पावन पर्व की बधाई दी.

टि्वटर पर तीजा पोरा त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा, ‘रायपुर निवास में आज पारम्परिक रूप से हर्षोल्लास के साथ पोरा-तीजा तिहार मनाया. अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान शिव, नांदिया बैला और जाता-पोरा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.’ उन्होंने इस त्योहार से जुड़ी मिट्टी की मूर्तियों और इस मौके पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तस्वीरें भी शेयर की हैं. सीएम बघेल ने तीजा पोरा त्योहार के मौके पर छत्तीसगढ़ी गीत ‘आमा पान के पतरी’ पर ढोलक भी बजाया.

यहां देखें वीडियो 

सीएम भूपेश बघेल ने की पूजा

पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने भी दी बधाई

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी पोला त्योहार की प्रदेश वासियों को बधाई दी है. रमन सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा,  छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व ‘पोला’ तिहार की किसानों, खेतिहर श्रमिकों समेत सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं यह पर्व बैलों की पूजा करके खेती-किसानी में योगदान के लिए सम्पूर्ण गौ-वंश के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here