How to treat constipation: Home Remedies For Constipation : कब्ज की समस्या दूर करके, पाचन क्रिया ठीक कर देगी यह ड्रिंक – home remedies for constipation and know how to treat constipation at home with cumin seed water benefits

कब्ज की समस्या से लगभग हर कोई कभी न कभी परेशान होता है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नियमित रूप से या हफ्ते में एक दो बार इस समस्या से जूझते हैं। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि ऐसे लोग जिस प्रकार की डायट का सेवन करते हैं दरअसल उसमें फाइबर की मात्रा की कमी होती है। वहीं, कुछ अन्य कारणों से खाना न पचने के कारण भी कब्ज की समस्या परेशान कर सकती है। इसलिए हमें अपने खान-पान की मात्रा पर बहुत ज्यादा देने की जरूरत होती है।

कब्ज की समस्या से यदि आप भी परेशान होते हैं तो यहां आपके लिए एक ऐसा देसी नुस्खा बताया जा रहा है जिसके इस्तेमाल से आपको कब्ज की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा। आइए इस नुस्खे के बारे में आपको बाताते हैं।

इस चीजों से तैयार करें ड्रिंक

cumin seed benefits

कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आपको जिस ड्रिंक का सेवन करना है उसे तैयार करने में आपको 5 ,मिनट से ज्यादा का समय नहीं लगेगा। इसे आप घर में मौजूद सामाग्रियों से ही तैयार कर सकते हैं। कब्ज की समस्या दूर करने के लिए आपको निम्न टिप्स को फॉलो करना है।

यह भी पढ़ें : रातों रात घुटने का दर्द हो जाएगा छूमंतर बस ट्राय करना होगा यह देसी

सामग्री

1 चम्मच जीरा
2 गिलास पानी
1 चम्मच शहद

बनाने की विधि

सबसे पहले एक बर्तन में पानी को उबलने के लिए रख दें।
अब इसमें जीरा डाल दें।
करीब 2 मिनट तक जीरे को उबलने के बाद इसमें शहद मिला दें।
अब 1 मिनट तक इस मिश्रण को और उबालें।
इसके बाद एक गिलास में इसे छानकर अलग कर लें।
अब हल्का सा ठंडा होने के बाद इसे घूंट-घूंटकर पिएं।

यह भी पढ़ें :

कैसे मिलेगा आराम

benefits of cumin seed water

इस ड्रिंक का सेवन करने से आपको कुछ ही घंटों में आराम मिल सकता है। USDA ( United States Department Of Agriculture) के अनुसार, जीरे में फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इसलिए यदि आपको फाइबर की कमी के कारण कब्ज की समस्या बनी हुई है तो उसे ठीक करने में यह ड्रिंक बहुत कारगर साबित होगी। इतना ही नहीं, यह ड्रिंक पाचन क्रिया को भी बूस्ट करेगी। एक बात का ध्यान दें कि यदि आपको इस ड्रिंक से या अन्य किसी घरेलू उपचार से मदद नहीं मिलती है तो आप बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें : पुरुष रात में सोने से पहले करें अदरक और शहद


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here