क्षेत्र के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की अहम भूमिका- स्वास्थ्य मंत्री


क्षेत्र के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की अहम भूमिका- स्वास्थ्य मंत्री


स्वास्थ्य मंत्री ने विकास कार्यो और योजनाओं की समीक्षा
 


भोपाल : शनिवार, अगस्त 22, 2020, 19:19 IST

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने रायसेन तथा गैरतगंज में सरपंच, पंचायत सचिव तथा रोजगार सहायकों की बैठक आयोजित कर गांवों में किए जा रहे विकास कार्यो तथा योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और हितग्राहियों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने में पंचायत के जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका होती है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। सरकार की मंशा जनकल्याण और विकास की है जिसे फलीभूत करने में सभी पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग जरूरी है। आपका प्रतिनिधि होने के नाते मैं हर समय आपके साथ खड़ा रहूंगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के विकास और कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन में सभी अपनी सक्रिय भूमिका निभाए ताकि क्षेत्र के विकास को गति मिल सके। उन्होंने शासन स्तर से जल्द ही मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की योजना के अमल की बात भी कही। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों तथा अधिकारियों से कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं बचाव के लिए मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य सभी आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कहा।


बबीता मिश्रा/देवेन्द्र ओगारे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here