
माधुरी दीक्षित और संजय कपूर अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राजा’ तो आप सभी को याद ही होगी, जो ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के ठीक बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। हालांकि, इस फिल्म को रिलीज हुए 25 साल हो चुके हैं लेकिन फैशन पोलिस को अभी भी चैन नहीं हैं। जी हां, यह फिल्म माधुरी दीक्षित के लिए उस समय फजीहत का सबब बन गई जब अभिनेत्री पर चोरी का इल्जाम लगाया गया। इस फिल्म के एक गाने ‘अखियां मिलाऊं या चुराऊं…’ में माधुरी की सबसे स्टाइलिश जैकेट को ‘गंदी कॉपी’ बताया गया। जब ‘संस्कारी बहू’ की इमेज तोड़ हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के कपड़ों पर आजमाया हाथ

इस गाने में माधुरी दीक्षित ने मल्टी शेड क्रॉप टॉप के साथ झिलमिलाती जैकेट को काली पैंट और एक चंकी बेल्ट के साथ पहना था, जिसके साथ सटक मेकअप, स्मोकी आईज और बैंग्स हेयरस्टाइल उनके लुक को अट्रैक्टिव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे। यही नहीं, जैसे ही माधुरी का यह लुक सामने आया हर कोई देखते ही देखते उनका दीवाना हो गया।
हालांकि अब जब जब सालों बाद फैशन पोलिस की इस पर नजर पड़ी तो उन्होंने इसे इटैलियन लक्जरी ब्रांड वर्साचे के कलेक्शन की नकली कॉपी बताया।डाइट सब्या इंस्टाग्राम जो #GandiCopies के नाम से फेमस है उस फैशन पेज ने माधुरी के डिज़ाइनर पर ऐसा करने के लिए जमकर निशाना साधा। यही नहीं, सुपरमॉडल क्रिस्टी टर्लिंगटन जब रैंप पर इस जैकेट को पहनकर वॉक कर रही थीं, तो उनका स्टाइल देखने लायक था जबकि माधुरी उनके आगे फीकी लगीं।
सबसे मजेदार बात तो यह है कि फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने डाइट सब्या के पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा, ‘उस समय स्टाइलिश कपड़ों के लिए पहुंच असंभव थी और आवश्यकता को पूरा करना जरूरी था, जिसके लिए हमें कोई खेद नहीं है।’ प्रेग्नेंसी की खबर के बाद करीना कपूर से कुछ इस अंदाज में मिलने पहुंचीं सारा अली खान

खैर जो भी हो, हम तो यही कहेंगे कि मैडम वास्तव में आपने इस जैकेट को लोगों के लिए हमेशा याद करने वाले अटायर में से एक बना दिया।


