madhuri dixit raja song jacket copy: जब सालों बाद माधुरी दीक्षित की सबसे स्टाइलिश ड्रेस को लेकर ट्रोलर्स ने कहा- अखियां मिलाऊं या चुराऊं… – madhuri dixit look from raja film song jacket is-a-versace-copy

बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ यानी माधुरी दीक्षित आज भी अपने स्टाइलिश लुक्स, कमाल का फैशन सेंस और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। 90 के दशक में वह ऐसी पहली एक्ट्रेस थीं, जिनकी स्टाइलिंग की चर्चा देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब होती थी। चाहे बात हो साड़ी पहनकर सेक्सुअल डांस मूव्स की या फिर मराठी मुलगी बन मिडिफ-बारिंग स्टाइल की, माधुरी का हर अंदाज देखने लायक होता है। हालांकि, माधुरी दीक्षित अब बड़े पर्दे पर पहले से कम नजर आती हैं, लेकिन फैंस के बीच उनका क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है।

इस बात में कोई दोराय नहीं कि माधुरी दीक्षित के करियर में एक समय ऐसा था जब उनकी एक झलक पाने को न जाने कितने दिल बेताब रहते थे। माधुरी के आइकॉनिक लुक्स का अंदाजा आप इस बात से ही लगा लीजिए कि जैसे ही बड़े पर्दे पर अभिनेत्री की कोई फिल्म रिलीज़ होती थी उसकी स्टाइलिंग की कॉपी झट से मार्किट में आज जाती थी। इन्हीं में एक माधुरी के द्वारा पहना गया क्रॉप टॉप के साथ ओवरजैकेट थी, जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं।

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित और संजय कपूर अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राजा’ तो आप सभी को याद ही होगी, जो ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के ठीक बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। हालांकि, इस फिल्म को रिलीज हुए 25 साल हो चुके हैं लेकिन फैशन पोलिस को अभी भी चैन नहीं हैं। जी हां, यह फिल्म माधुरी दीक्षित के लिए उस समय फजीहत का सबब बन गई जब अभिनेत्री पर चोरी का इल्जाम लगाया गया। इस फिल्म के एक गाने ‘अखियां मिलाऊं या चुराऊं…’ में माधुरी की सबसे स्टाइलिश जैकेट को ‘गंदी कॉपी’ बताया गया। जब ‘संस्कारी बहू’ की इमेज तोड़ हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के कपड़ों पर आजमाया हाथ

माधुरी दीक्षित

इस गाने में माधुरी दीक्षित ने मल्टी शेड क्रॉप टॉप के साथ झिलमिलाती जैकेट को काली पैंट और एक चंकी बेल्ट के साथ पहना था, जिसके साथ सटक मेकअप, स्मोकी आईज और बैंग्स हेयरस्टाइल उनके लुक को अट्रैक्टिव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे। यही नहीं, जैसे ही माधुरी का यह लुक सामने आया हर कोई देखते ही देखते उनका दीवाना हो गया।

हालांकि अब जब जब सालों बाद फैशन पोलिस की इस पर नजर पड़ी तो उन्होंने इसे इटैलियन लक्जरी ब्रांड वर्साचे के कलेक्शन की नकली कॉपी बताया।डाइट सब्या इंस्टाग्राम जो #GandiCopies के नाम से फेमस है उस फैशन पेज ने माधुरी के डिज़ाइनर पर ऐसा करने के लिए जमकर निशाना साधा। यही नहीं, सुपरमॉडल क्रिस्टी टर्लिंगटन जब रैंप पर इस जैकेट को पहनकर वॉक कर रही थीं, तो उनका स्टाइल देखने लायक था जबकि माधुरी उनके आगे फीकी लगीं।


सबसे मजेदार बात तो यह है कि फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने डाइट सब्या के पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा, ‘उस समय स्टाइलिश कपड़ों के लिए पहुंच असंभव थी और आवश्यकता को पूरा करना जरूरी था, जिसके लिए हमें कोई खेद नहीं है।’ प्रेग्नेंसी की खबर के बाद करीना कपूर से कुछ इस अंदाज में मिलने पहुंचीं सारा अली खान

माधुरी दीक्षित

खैर जो भी हो, हम तो यही कहेंगे कि मैडम वास्तव में आपने इस जैकेट को लोगों के लिए हमेशा याद करने वाले अटायर में से एक बना दिया।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here