अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर पर खुद ही इस पूरे इंसिडेंट की जानकारी दी है। दरअसल, इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन की शूटिंग कर रहे बिग बी ने अपना चश्मा बदल लिया है। उन्होंने अपने लिए विंटेज स्टाइल की ब्लैक सॉलिड फ्रेम ली है, जिसका ग्लास कट भी हटकर शेप का है।
जब बच्चन की पार्टी में बोल्ड ब्लाउज पहन माधुरी दीक्षित ने सभी को कर दिया था हैरान
चश्मे को मिली तारीफ के बारे में ट्वीट कर अमिताभ ने लिखा ‘कुछ देवियां आज शूटिंग पर मेरे चश्मे को देखकर बोलीं Cool… मैंने मन में सोचा, चलो बच गए, वातावरण अनुकूल है।’ इस पोस्ट को देख यूजर्स भी ऐक्टर के चश्मे और स्टाइल की वाहवाही करते नजर आए।
रूठे अमिताभ बच्चन को कुछ ऐसे मनाती थीं जया बच्चन, हर पत्नी के काम सकती हैं उनकी ये टिप्स
कूल डूड अवतार
वैसे केबीसी की शूट की इससे पहले शेयर की गई तस्वीरों में भी अमिताभ बच्चन का कूल डूड लुक दिखा था। फोटोज में बिग बी ब्लैक हुडी स्वेटशर्ट और उसके साथ मैचिंग जॉगर्स पहने नजर आए थे। हुडी पर बीच में वाइट कलर से लिखा ‘CITY FOG’ और बॉर्डर व पजामे पर सफेद पट्टीदार डिजाइन ऐंड कोट्स, उसके स्टाइल को बढ़ा रहे थे। इसे पहन अमिताभ सच में काफी कूल लग रहे थे।
वैसे ये तो मानना ही पड़ेगा कि 77 साल की उम्र में भी यंग ऐक्टर जैसे इतना कूल लग पाने का काम सिर्फ अमिताभ ही कर सकते हैं।
Source link


