fans called hina khan cute: बेबी पिंक ड्रेस में हिना खान को देख फैन्स बोले ‘यार… कितनी क्यूट है’ – hina khan in pink short dress fans call her cute and demanded more work for her

हिना खान उन ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो न सिर्फ ग्लैमरस लगना जानती हैं, बल्कि उन्हें क्यूट दिखना भी आता है। बेबी फेस की मालकिन यह अदाकारा हाल ही में ऐसे लुक में स्पॉट हुईं कि फैन्स उन्हें देख बोल पड़े ‘यार… कितनी क्यूट है’।

दरअसल, हिना को हाल ही में शूटिंग सेट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह बेबी पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थीं। इस पर लाइट ब्लू कलर का लीव्स शेप प्रिंट भी था। ड्रेस में नीचे बॉर्डर पर लेयर्ड लुक था, जिसे रफल्स में स्टिच किया गया था। इसी डिजाइन को नेकलाइन पर भी रिपीट किया गया था।

ड्रेस में डीप वी-कट नेकलाइन डिजाइन थी, वहीं वेस्ट पर प्लीट्स स्टिच की गई थीं, जो हिना के टोन्ड कर्व्स को हाईलाइट करने में मदद करती नजर आईं। ऐक्ट्रेस ने इसके साथ लाइटवेट गोल्ड चेन पहनी थी, जिसमें फ्रंट में सिंगल स्टोन पेंडेंट था।


हिना खान को इस ड्रेस में फुल मेकअप के साथ स्पॉट किया गया, जो लुक के अनुसार थोड़ा हेवी लग रहा था। वहीं उनके बालों को आयरन कर स्ट्रेट और नीचे से वेवी लुक दिया गया था। इसे स्प्रे से परफेक्ट फिनिश दिया गया था।

हिना खान निकली थीं स्टाइलिश बनने, ट्रोलर्स ने पूछ लिया- प्रेग्नेंट हो क्या मैडम

हिना का यह लुक उनके फैन्स को काफी भाया। उन्होंने इसे ‘स्वीट’ और ‘क्यूट’ बताया। फैन्स ने तो अपने कॉमेंट्स में हिना की तारीफ करते हुए उन्हें ज्यादा से ज्यादा काम देने की मांग भी करना शुरू कर दी, ताकि वे अपनी फेवरिट ऐक्ट्रेस को ज्यादा से ज्यादा देख सकें।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here