
सबसे पहले बात करते हैं करीना कपूर खान के फैशन स्टेटमेंट की। महीनों बाद अपनी गर्ल गैंग यानी अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, मल्लिका भट्ट और नताशा पूनावाला से मिलने के लिए बेबो ने सिल्क ऑउटफिट चुना था, जिसके साथ अस्मेट्रिक जैकेट स्टाइलिश टच जोड़ने के लिए काफी थी। दोस्तों के साथ कैजुअल आउटिंग को ध्यान में रखते हुए करीना ने दिल्ली बेस्ड फैशन डिजाइनर राजदीप राणावत की डिज़ाइन की हुई शिबुया सिल्क ड्रेप्ड क्रोकेट जैकेट सेट को पहना था, जिसमें शिबोरी टाई डाई मोटिफ्स से बनी हुई एक सुंदर पैचवर्क वाली खुली जैकेट शामिल थी।

यही नहीं, जैकेट में कंट्रास्ट देने के लिए आगे-पीछे और आस्तीन पर लाइनिंग जैसे कई पैनलों को बनाया गया था, जिसके साथ मोनोटोन कैमिसोल और प्लाजो पैंट को रखा था। बात करें ओवरऑल लुक की तो बेबो ने मिनिमल मेकअप के साथ स्मोकी आईज और गले में कॉपर शेड का एक फंकी नेकपीस डाला हुआ था, जिसके साथ ब्लैक गॉगल्स और ब्राउन लोफर्स उनके इस लुक को कम्पलीट कर रहे थे। वहीं, आपको बता दें बेबो का यह ऑउटफिट पूरी तरह से मेड इन इंडिया था, जिसे 100% उर्सुला सिल्क से तैयार किया है, जिसकी लागत 41,500 रुपए के आसपास है। जब करीना कपूर की खूबसूरती पर भारी पड़ा मृणाल ठाकुर का स्टाइल, तस्वीरें देख मुंह से निकला- क्या बात

बात करें मलाइका अरोड़ा के डिज़ाइनर सिल्हूट की, तो उन्होंने इस रियूनियन के लिए Gucci का डिज़ाइनर प्लाजो पैंट को क्रीम सिल्क शर्ट के साथ पहना था, जिसके साथ स्टाइलिश बेल्ट उनके लुक को सबसे हटकर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही थी।

यही नहीं, मलाइका का ओवरऑल लुक सिंपल लेकिन बेहद स्टाइलिश था। मिनिमल मेकअप के साथ न्यूड लिप्स और खुले बाल इस लुक के लिए एकदम परफेक्ट थे। खैर, हमें तो करीना और मलाइका की गर्ल गैंग का यह लुक एकदम जबरदस्त लगा। वैसे आपका इन दोनों एक्ट्रेसेस के स्टाइल को देखकर क्या कहना है? हमें जरूर बताएं।
Source link


