kareena kapoor malaika arora dress: लो जी! दोस्तों संग पार्टी के लिए करीना और मलाइका ने ड्रेस भी चुनी ऐसी जिसे देखती रह गई पब्लिक – kareena kapoor khan malaika arora amrita arora with their stylish girl gang

कहते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस कभी भी एक-दूसरे की अच्छी दोस्त नहीं हो सकतीं। लेकिन बी-टाउन में ऐसी कुछ हसीनाएं हैं, जिन्होंने इस बात को पूरी तरह से गलत साबित कर दिया। करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण हैं, जिन्हें कई महीनों के बाद भी अपनी गर्ल गैंग के साथ पहले की तरह मस्ती करते हुए देखा गया। ऐसे में जहां इस गर्ल गैंग का रियूनियन एक बार फिर चर्चा में बना हुआ है, तो वहीं इस बीच हमारी नजर करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा के स्टाइलिश ऑउटफिट पर पड़ी, जिन्होंने इस दौरान भी अपने स्टाइल स्टेटमेंट को बरकरार रखा।

इस बात में कोई दोराय नहीं कि ऐसा कोई दिन नहीं होता जब करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा स्टाइलिश नहीं दिखती हों। करीना जहां अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी सुंदर दिखने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं, तो वहीं मलाइका का अंदाज़ हर बार देखने लायक होता है। ऐसा ही नजारा हमें इस गर्ल गैंग की पार्टी में भी देखने को मिला, जहां करीना और मलाइका के ऑउटफिट ने एक बार फिर सभी के लिए फैशन इंस्पिरेशन का काम किया। इस ड्रेस के लिए करीना कपूर की मोहब्बत नहीं हो रही कम, एक नहीं दो नहीं बार-बार पहनी आ रहीं नजर

सबसे पहले बात करते हैं करीना कपूर खान के फैशन स्टेटमेंट की। महीनों बाद अपनी गर्ल गैंग यानी अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, मल्लिका भट्ट और नताशा पूनावाला से मिलने के लिए बेबो ने सिल्क ऑउटफिट चुना था, जिसके साथ अस्मेट्रिक जैकेट स्टाइलिश टच जोड़ने के लिए काफी थी। दोस्तों के साथ कैजुअल आउटिंग को ध्यान में रखते हुए करीना ने दिल्ली बेस्ड फैशन डिजाइनर राजदीप राणावत की डिज़ाइन की हुई शिबुया सिल्क ड्रेप्ड क्रोकेट जैकेट सेट को पहना था, जिसमें शिबोरी टाई डाई मोटिफ्स से बनी हुई एक सुंदर पैचवर्क वाली खुली जैकेट शामिल थी।

यही नहीं, जैकेट में कंट्रास्ट देने के लिए आगे-पीछे और आस्तीन पर लाइनिंग जैसे कई पैनलों को बनाया गया था, जिसके साथ मोनोटोन कैमिसोल और प्लाजो पैंट को रखा था। बात करें ओवरऑल लुक की तो बेबो ने मिनिमल मेकअप के साथ स्मोकी आईज और गले में कॉपर शेड का एक फंकी नेकपीस डाला हुआ था, जिसके साथ ब्लैक गॉगल्स और ब्राउन लोफर्स उनके इस लुक को कम्पलीट कर रहे थे। वहीं, आपको बता दें बेबो का यह ऑउटफिट पूरी तरह से मेड इन इंडिया था, जिसे 100% उर्सुला सिल्क से तैयार किया है, जिसकी लागत 41,500 रुपए के आसपास है। जब करीना कपूर की खूबसूरती पर भारी पड़ा मृणाल ठाकुर का स्टाइल, तस्वीरें देख मुंह से निकला- क्या बात

बात करें मलाइका अरोड़ा के डिज़ाइनर सिल्हूट की, तो उन्होंने इस रियूनियन के लिए Gucci का डिज़ाइनर प्लाजो पैंट को क्रीम सिल्क शर्ट के साथ पहना था, जिसके साथ स्टाइलिश बेल्ट उनके लुक को सबसे हटकर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही थी।

यही नहीं, मलाइका का ओवरऑल लुक सिंपल लेकिन बेहद स्टाइलिश था। मिनिमल मेकअप के साथ न्यूड लिप्स और खुले बाल इस लुक के लिए एकदम परफेक्ट थे। खैर, हमें तो करीना और मलाइका की गर्ल गैंग का यह लुक एकदम जबरदस्त लगा। वैसे आपका इन दोनों एक्ट्रेसेस के स्टाइल को देखकर क्या कहना है? हमें जरूर बताएं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here