
देश में कोरोना संक्रमण के मामले 34 लाख के पार चले गए हैं.
Coronavirus India Updates: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 76,472 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में शनिवार को संक्रमण के मामले 34 लाख के पार चले गए वहीं संक्रमण से 26,48,998 लोग ठीक हो गए हैं जिससे संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर शनिवार को 76.47 प्रतिशत हो गई. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 34,63,972 हो गए हैं वहीं 1,021 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 62,550 हो गई है. देश में संक्रमण से मृत्य दर घटकर 1.81 प्रतिशत रह गई है. आंकडों के मुताबिक देश में फिलहाल 7,52,424 लोगों का संक्रमण का उपचार चल रहा है, जो कुल मामलों का 21.72 प्रतिशत है.
Coronavirus Updates In Hindi:
झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और मरीजों की मौत हो जाने से राज्य में कुल मृतक संख्या शनिवार को बढ़ कर 398 पहुंच गयी, जबकि संक्रमण के 1299 नये मामले भी सामने आये हैं.
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 1442 नए मामले, 22 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 1442 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 60,875 तक पहुंच गयी.
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को 13 और मौत हुईं जिन्हें मिला कर राज्य में इस घातक वायरस के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 1030 हो गई है.
छत्तीसगढ़ में 1,157 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,157 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 28,390 हो गई है.
पंजाब में कोविड-19 से 41 और लोगों की मौत होने के साथ राज्य में कुल मृतक संख्या बढ़ कर शनिवार को 1,348 हो गई, जबकि संक्रमण के 1,474 नए मामले सामने आने से राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर 50,848 हो गए. एक मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है.
Source link

