सैन फ्रांसिस्को: फेसबुक (Facebook)के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (CEO Mark Zuckerberg) ने अमेरिका (America) के विस्कॉन्सिन में हुई गोलीबारी के पहले केनोशा गार्ड मिलिशिया (Kenosha Guard Militia) पेज और इवेंट को हटाने में विफलता के लिए थर्ड पार्टी के ठेकेदारों और समीक्षकों द्वारा की गई ऑपरेशनल गलती को जिम्मेदार ठहराया है. इस घटना में दो लोग मारे गए थे. एक वीडियो संदेश में जुकरबर्ग ने शनिवार को कहा कि ‘केनोशा’ पेज और इवेंट ने फेसबुक की नीतियों का उल्लंघन किया है.
ऑपरेशनल गलती थी: जुकरबर्ग
मार्क जुकरबर्ग ने कहा, ‘यह काफी हद तक एक ऑपरेशनल गलती थी. हमारे पास एक विशेष टीम है जो इस तरह के खतरनाक संगठनों के खिलाफ नीतियां लागू करती है. ऐसी शिकायतों को शुरूआत में जो कॉन्ट्रैक्टर्स (Contracters) और समीक्षक देखते हैं, जिन्होंने इसे नहीं देखा.’
ये भी पढ़ें- मन की बात LIVE: PM मोदी बोले- लोकल खिलौने के लिए वोकल होने का समय आ गया है
पुलिस ने जैकब ब्लेक को मारी थी 7 गोली
बता दें कि इस सप्ताह के शुरू में पुलिस द्वारा एक अफ्रीकी-अमेरिकी व्यक्ति जैकब ब्लेक को गोली मारने के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए. इसमें दो लोगों की हत्या के बाद 17 वर्षीय किशोर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
फेसबुक इवेंट पेज से हथियार उठाने का सन्देश
वहीं केनोशा गार्ड मिलिशिया ने इस साल जून में एक फेसबुक पेज बनाया था. उन्होंने जैकब ब्लेक की पुलिस की शूटिंग का विरोध कर रहे लोगों का जिक्र करते हुए ‘ऐसे देशभक्तों को हथियार उठाने और आज रात बुरे ठगों से शहर का बचाव करने’ के लिए आमंत्रित करते हुए एक अन्य फेसबुक इवेंट पेज का इस्तेमाल किया.
ये भी पढ़ें- स्वीडन में समुदाय विशेष के धार्मिक ग्रंथ जलाने के बाद भड़के दंगे, 15 हिरासत में
सभी सोशल मीडिआ से अकाउंट हटाया गया
जुकरबर्ग ने कहा, ‘हमने इस गोलीबारी को सामूहिक हत्या बताते हुए शूटर के पेज को हटा दिया. इतना ही नहीं फेसबुक, इंस्टाग्राम से भी उसके अकाउंट हटा दिए गए.’ हमारी टीमें लगातार शूटिंग या शूटर की प्रशंसा करने वाली सामग्री को हटा रही हैं. फेसबुक के सीईओ ने कहा कि कंपनी लगातार ऐसी नीतियों को लागू कर रही है जो हमें खतरनाक संगठनों की पहचान करने में सक्षम बनाती हैं.
(इनपुट आईएएनएस)
LIVE टीवी:


