कोरोना टेस्ट कराने के बाद 2 व्यक्ति गायब हो गये, बाद में इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. (सांकेतिक फोटो)
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमित 2 मरीजों के खिलाफ प्रशासन का सहोग न करने के आरोप में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है.
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुातबिक राजधानी रायपुर के फुटबॉल हाउस, सुंदर नगर निवासी आशीष शर्मा और न्यू चंगोराभाटा निवासी ओंकार देवांगन की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट 21 अगस्त को पॉजिटिव आई थी. इनके पते पर जब टीम पहुंची तो वहां कोई और ही मिला. फिर 10 दिन तक लगातार इनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन जहां भी इनके होने की जानकारी मिलती थी, टीम के पहुंचने से पहले ही वो वहां से निकल जाते थे. आखिरकार 1 सितंबर को प्रशासन ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है. संक्रमण फैलाने का इनर गंभीर आरोप है. दोनों के खिलाफ धारा 188, 269, 270 IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है.
1 सितंबर को मिले सबसे ज्यादा मरीज
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले में 1 सितंबर का दिन काफी चिंताजनक रहा. बीते मंगलवार को प्रदेशभर से 1884 नए मरीज मिले, जो एक दिन में अब तक मिले मरीजों की संख्या में सबसे ज्यादा हैं. इसमें रायपुर से सर्वाधिक 666 नए मरीज मिले हैं. प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 15 हजार से पार हो गई है. वर्तमान में 15 हजार 533 एक्टिव मरीज प्रदेश में हैं. प्रदेश में कोरोना से अब तक 287 लोगों की जान जा चुकी है. प्रदेश में 17 हजार 567 मरीज कोरोना को मात देने में सफल हुए हैं.

