Sushant singh Case: NCB Summons Shruti Modi & Jaya saha for drugs angle probe – सुशांत केस: NCB के रडार पर अब जया साहा और श्रुति मोदी, रिया से जया की व्‍हाट्सएप पर हुई थी यह चैंटिंग..

सुशांत केस: NCB के 'रडार' पर अब जया साहा और श्रुति मोदी, रिया से जया की व्‍हाट्सएप पर हुई थी यह 'चैंटिंग'..

सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्‍स एंगल की जांच एनसीबी कर रही है

मुंंबई:

Sushant singh Rajpoot case: बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामले (Sushant singh Rajpoot case) में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) सहित कुल 19 लोगों की गिरफ्तारी के  बाद जांच एजेंसी नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (NCB) ने अब रिया से ड्रग्स से जुड़ी चैट करने वाली जया साहा और श्रुति मोदी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. दिल्ली से आयी SIT ने दूसरे दौर की जांच के लिए एनसीबी दफ़्तर से दूर समंदर किनारे मुम्बई पोर्ट ट्रस्ट का गेस्ट हाऊस ठिकाने के रूप में चुना है. सोमवार को यहां सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और टैलेंट मैनेजर रही जया साहा को तलब किया था, हालांकि दोपहर 2 बजे के करीब सिर्फ जया साहा पहुंचीं.

यह भी पढ़ें

सुशांत सिंह राजपूत केस में आया नया मोड़, दवाई को लेकर बहन का एक और व्हाट्सएप चैट

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिया चक्रवर्ती के फोन से ड्रग्स से जुड़े जिस व्हाट्सएप चैट को रिट्रीव कराया था, उसमें जया और रिया के बीच एक बातचीत है जिसमें श्रुति मोदी का भी जिक्र है. 25 नवम्बर 2019 कोई हुई चैट कुछ इस प्रकार थी….

जया- मैंने उसे कहा है श्रुति से संपर्क करने के लिए 

रिया-थैंक्यू सो मच।

जया- कोई समस्या नहीं, दोस्त उम्मीद नही इससे मदद मिलेगी।

जया-4 ड्राप कॉफी चाय या पानी मे डालो, उसे पी लेने दो, 30 से 40 मिनट दो उसका असर दिखाई देने लगेगा.

अब NCB जानना चाहती है कि वो शख्स कौन है,जिसे 4 बूंद देने की बात हो रही थी. ये चैट सामने आने के बाद ही सुशांत सिंह राजपूत के पिता रिया पर सुशांत को जहर देने का आरोप लगा चुके हैं. अगस्‍त माह में न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में केके सिंह ने कहा था, ‘रिया मेरे बेटे को लंबे समय से जहर पिला रही थी. वो हत्यारी है. जांच एजेंसी को चाहिए कि रिया और उसके सहयोगियों को अविलंब गिरफ्तार करे और उसे सजा दिलाएं.’

क्या सुशांत के परिवार को थी डिप्रेशन की जानकारी?


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here