उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने परिवार के साथ हाजिरी लगाई। वे तड़के सुबह 4 बजे होने वाली अलौकिक भस्म आरती में शामिल हुईं और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।मंदिर के अधिकारियों के अनुसार तमन्ना भाटिया देर रात ही उज्जैन पहुंच गई थीं। सुबह भस्म आरती शुरू होने से पहले ही वे अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नंदी हॉल में पहुंच गई थीं। मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उनके लिए प्रथम पंक्ति में विशेष व्यवस्था की गई थी। पूरे 1 घंटे तक चली भस्म आरती के दौरान तमन्ना हाथ जोड़कर ध्यान में लीन नजर आईं। भस्म आरती के बाद उन्होंने गर्भगृह के बाहर से बाबा महाकाल के दर्शन किए और पुजारियों से आशीर्वाद लिया।बोलीं – यहां आकर मन को शांति मिलती हैदर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में तमन्ना भाटिया ने कहा, जय श्री महाकाल। आज पावन भस्म आरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला, इसके लिए मैं खुद को धन्य मानती हूं। परिवार के साथ यहां आकर मन को असीम शांति मिली। महाकाल मंदिर की व्यवस्था बहुत ही शानदार है, यहां हर श्रद्धालु आराम से दर्शन कर पाता है।पहले भी आ चुकी हैं उज्जैनबता दें कि तमन्ना भाटिया भगवान शिव की अनन्य भक्त हैं। वे अपनी हर फिल्म की रिलीज और निजी जीवन में सुख-समृद्धि के लिए अक्सर उज्जैन आती रहती हैं। इससे पहले भी वे महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर चुकी हैं। उनके उज्जैन आगमन की खबर मिलते ही प्रशंसकों में उत्साह देखा गया, हालांकि वे बिना किसी शोर-शराबे के सादगी के साथ मंदिर से रवाना हो गईं।


