Rhea Chakraborty and her brother Showiks bail requests to be heard on Tuesday, says Bombay High Court – रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की जमानत याचिका पर मंगलवार को होगी सुनवाई : बॉम्बे हाई कोर्ट

रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की जमानत याचिका पर मंगलवार को होगी सुनवाई : बॉम्बे हाई कोर्ट

सुशांत केस : एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty)

बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को कहा कि एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और उसके भाई शौविक की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी. उन्हें इस महीने की शुरुआत में सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच से जुड़े ड्रग्स के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था और 6 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में हैं.

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें: NCB के ‘रडार’ पर अब जया साहा और श्रुति मोदी, रिया से जया की व्‍हाट्सएप पर हुई थी यह ‘चैंटिंग’..

ड्रग्स इस्तेमाल के आरोपों (Drugs Allegations) में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन भारी बारिश के चलते कोर्ट की छुट्टी हो गई थी. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Rajput case) मामले की ड्रग्‍स एंगल से जांच कर रहे नॉरकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (NCB) ने रिया को 9 सितंबर को अरेस्‍ट किया था. स्‍पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने मंगलवार को रिया की न्‍यायिक हिरासत को बढ़ा दिया था. 

रिया पिछले दो हफ्तों से मुंबई के भायखला जेल में हैं. उन्होंने अपनी दूसरी जमानत याचिका में एनसीबी पर अपने खिलाफ विच-हंट चलाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि ‘अंतरराष्ट्रीय मामलों की जांच करने वाली’ तीन केंद्रीय एजेंसियों ने उनके खिलाफ जांच की है, लेकिन उन्हें उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है. बता दें कि एनसीबी ने कोर्ट में रिया के खिलाफ दाखिल किए गए अपने हलफनामे में कहा था कि ‘रिया एक ड्रग सिंडिकेट की एक्टिव सदस्य हैं.’

यह भी पढ़ें: सोनम कपूर, ज़ोया अख्तर समेत कई हस्तियों ने मीडिया को लिखा खुला खत – ‘रिया को फंसाओ’ ड्रामा चल रहा है

सुशांत को उनके मुंबई स्थित निवास पर 14 जून को मृत पाया गया था. रिया पर आरोप है कि वह अपने बॉयफ्रेंड सुशांत के लिए ड्रग्‍स का इंतजाम करती थी. सुशांत मामले में बड़े ड्रग्स कनेक्शन की खुलासा करने वाली नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया चक्रवर्ती से पूछताछ में कई अहम राज उगलवाए हैं. खबर है कि रिया चक्रवर्ती ने NCB के सामने दिए अपने बयान में बड़ा खुलासा किया है. 16/2020 केस में दर्ज NDPS 67 के तहत दिए अपने बयान में रिया ने ने बॉलीवुड के कई लोगों के नाम बताए हैं. सुशांत केस में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर किया इन नामों का खुलासा किया है.

लगातार तीन दिन की पूछताछ के बाद एनसीबी ने इस माह की शुरुआत में रिया को अरेस्‍ट किया था. सूत्रों के अनुसार रिया ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्‍स का इंतजाम करने की बात स्‍वीकारी है. यही नहीं, उन्‍होंने कुछ मौकों पर ड्रग्‍स लेने की बात भी मानी है. सूत्र बताते हैं कि जब रिया और उसके भाई शोविक को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई तो रिया रोने लगी थीं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here