इस दौरान प्रियंका की पुलिस के साथ झड़प भी हुई थी. अलका लांबा ने इसी धक्का मुक्की की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, “नि : शब्द हूं मैं…” इस तस्वीर में एक पुलिसकर्मी प्रियंका गांधी वाड्रा को रोकने के लिए उनके कपड़े खींचता दिख रहा है.
निःशब्द हूँ मैं…. pic.twitter.com/j1TqBgOdGP
— Alka Lamba – अल्का लाम्बा ???????????? (@LambaAlka) October 3, 2020
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगा.
इससे शर्मनाक और घातक कुछ हो सकता है? ऐसी गुंडई पर उतरी भाजपा सरकार और आदित्यनाथ को डूब मरना चाहिए।
श्रीमती प्रियंका गाँधी पर पुरुष पुलीसये से हाथ उठवा कर आदित्यनाथ अपने कौनसे संस्कार का परिचय दे रहे हैं?
पुलिस के पीछे कायरों की तरह मत छुपिए,
सामने आ अपने कुकर्मों पर इस्तीफ़ा दो pic.twitter.com/q2N1h8KPal
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 3, 2020
शिवसेना नेता संजय राउत ने यूपी की योगी सरकार पर हमला करते हुए पूछा कि योगी जी को राज में महिला पुलिस नहीं है क्या?
क्या योगीजी के राज में महिला पोलीस नही है? pic.twitter.com/nBx6YnQc9Q
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) October 3, 2020
बता दें कि आज डीएऩडी पर यूपी पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका समेत 5 लोगों को हाथरस जाने की अनुमति दे दी थी लेकिन इस दौरान डीएनडी पर एक हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ.
यह भी पढ़ें- हाथरस में गैंगरेप मामले को लेकर जातीय लामबंदी होने लगी, मीडिया पर पाबंदी हटी
कुछ कार्यकर्ता अपने नेता के साथ जाने पर अड़े रहे तो यूपी पुलिस ने उनपर लाठियां भांजी. प्रियंका गांधी ख़ुद गाड़ी से उतरकर अपने कार्यकर्ता को बचाने आ पहुंची यहां तक पुलिसवाले की लाठी भी पकड़ ली.
कवच बनकर सामने आ गईं प्रियंका
उस वक्त प्रियंका की गाड़ी ठीक टोल के बैरियर पर थीं. वहां पर कुछ कार्यकर्ताओं ने जिद की अपने नेताओं के साथ जाने की. इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया. इसे देखकर प्रियंका गांधी वाड्रा गाड़ी से उतरीं और उन्होंने तुरंत कांग्रेस नेता को बचाया. इस दौरान उन्होंने पूर्व सांसद कमांडो कमल किशोर को पुलिस की लाठियों से बचाया.
यह भी पढ़ें- हाथरस कांड : प्रशासन ने कहा- दोषियों पर की जाएगी कठोरतम कार्रवाई
इस बीच उन्होंने एक लाठी को भी पकड़ लिया. इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस नेता को पुलिस की लाठियों से बचाते हुए सड़क के बीच से थोड़ा साइड में लेकर गईं और उन्हें बैठा दिया.
प्रियंका गांधी वाड्रा ने पकड़ी पुलिस की लाठी, कार्यकर्ता को बचाया

