coffee hair dye paste: सफेद हो रहे बालों को coffee की मदद से करें डाई, जानें लगाने का आसान तरीका – how to dye grey hair with coffee

बालों की सफेद छुपाने के लिए कई लोग हेयर डाई का इस्‍तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें मौजूद हैवी कैमिकल्‍स आगे चल कर बालों को खराब कर देते हैं। बालों को अगर डार्क ब्राउन करना है तो आप कॉफी का यूज कर सकते हैं। इससे आपके बाल नेचुरली डार्क हो जाएंगे और बालों को भी किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। इस नेचुरल हेयर डाई को करने के लिए आपको केवल थोड़ी कॉफी और कंडीशनर की जरूरत पड़ेगी।

जरूरी सामग्री

coffee

  • ऑर्गेनिक कॉफी पाउडर – 2 चम्‍मच
  • हेयर कंडीशनर – 2 चम्‍मच
  • पानी- 1/2 गिलास

बनाने का तरीका

  1. गैस पर एक बर्तन चढ़ाएं और उसमें आधा गिलास पानी डालें।
  2. फिर उसमें कॉफी पाउडर डालें और कुछ मिनट पका लें।
  3. फिर गैस बंद कर दें और कॉफी को ठंडी हो जाने दें।
  4. अब एक कटोरी में बालों की जरूरत के हिसाब से कंडीशनर लें और इसमें कॉफी मिलाएं।
  5. यदि आपके बाल लंबे हैं तो कॉफी और कंडीशनर की क्वॉन्टिटी को बढ़ा सकती हैं।

लगाने का तरीका

Bhagyashree reveals hair care Secret


बालों में शैंपू करें और फिर उसमें से एक्‍सट्रा पानी निचोड़ें। फिर हाथ में कॉफी और कंडीशनर का मिश्रण लें और पूरे बालों पर एक-समान रूप से लगाएं। इसे अच्‍छी तरह से लगाने के लिए कंघी का भी उपयोग किया जा सकता है। फिर बालों में जूड़ा बांध लें जिससे कंडीशनर सूख जाए। 20 मिनट के बाद जब कंडीशनर सूख कर हार्ड हो जाए, तब बालों को सादे पानी से धो लें।

कितने समय तक बाल रहते हैं डाई

grey-hair6


जिन लोगों ने कॉफी हेयर डाई का उपयोग किया है, उनके अनुसार बालों में डाई केवल एक सप्ताह या उससे कम समय तक रह सकता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी बार बाल धोते हैं। इसके अलावा एक बात यह भी जानें कि यह हेयर डाई काले बालों पर काम नहीं करती।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here