राज्य सरकार ने मनुआभान टेकरी पर घटित घटना की जाँच सी.बी.आई. को सौंपी


राज्य सरकार ने मनुआभान टेकरी पर घटित घटना की जाँच सी.बी.आई. को सौंपी


बलात्कार और हत्या का था मामला
 


भोपाल : मंगलवार, अक्टूबर 6, 2020, 18:32 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 30 अप्रैल 2019 को मनुआभान टेकरी कोहेफिजा भोपाल में एक 12 वर्षीय बालिका के साथ घटित बलात्कार एवं हत्या की घटना की जाँच सी.बी.आई. से कराने का निर्णय लिया है। मुख्यमत्री श्री चौहान ने कहा है कि बालिकाओं के साथ अपराध की घटनाओं में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जायेगी।

इस संबंध में गृह विभाग द्वारा सी.बी.आई. को राज्य सरकार की सहमति भेज दी है। राज्य सरकार ने इस घटना से संबंधित अपराध, अपराधों के उत्प्रेरण तथा षडयंत्र संबंधी अनुसंधान की भी सहमति दी है।

उल्लेखनीय है कि 30 अप्रैल 2019 को मनुआभान टेकरी कोहेफिजा भोपाल में एक 12 वर्षीय बालिका के साथ घटित बलात्कार एवं हत्या के संबंध में थाना कोहेफिजा भोपाल में अपराध क्रमांक 276/19 धारा 363, 366, 376 भादवि एवं 5 (r) 6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 पंजीबद्ध किया गया है। अब राज्य सरकार ने इस अपराध का अनुसंधान केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरों को हस्तांतरित कर दिया है।


क्रांतिदीप अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here