hathras gangrape accused sandip singh claims to be friends with victim accuses family of murder – हाथरस कांड के मुख्य आरोपी ने पुलिस को लिखी चिट्ठी : हमारी दोस्ती के खिलाफ था उसका परिवार, उन्होंने की हत्या

हाथरस कांड के मुख्य आरोपी ने पुलिस को लिखी चिट्ठी : 'हमारी दोस्ती के खिलाफ था उसका परिवार, उन्होंने की हत्या'

हाथरस/लखनऊ:

हाथरस गैंगरेप के मुख्य आरोपी संदीप ठाकुर ने उत्तर प्रदेश पुलिस को एक चिट्ठी लिखकर दावा किया है उसे और बाकी तीन आरोपियों को इस केस में फंसाया जा रहा है. उसने उल्टा पीड़िता की मां और भाई पर ही उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उसने चिट्ठी में सभी ‘आरोपियों के लिए न्याय’ की मांग की है. 14 सितंबर को हाथरस के एक गांव में कथित रूप से गैंगरेप और प्रताड़ना की शिकार हुई 20 साल की पीड़िता की दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई थी. इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, हर रोज इस केस में नए मोड़ सामने आ रहे हैं. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here