डोनाल्‍ड ट्रंप जूनियर| Hindi News, दुनिया

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donal Trump) के बेटे ने कहा कि उनके पिता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोस्ती असाधारण है. उन्होंने कहा,  मैं समझता हूं कि मेरे पिता और पीएम मोदी के बीच रिश्‍ते बेहतरीन हैं. जूनियर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस रिश्‍ते को देखना उनके लिए सम्‍मान की बात है. 

दोनों देशों को दोस्ती से मिलेगा लाभ
डोनाल्‍ड ट्रंप जूनियर के बेटे ने कहा, ”मैं समझता हूं कि मेरे पिता डोनाल्‍ड ट्रंप और पीएम मोदी के बीच रिश्‍ते अव‍िश्‍वसनीय हैं. इसे देखना एक सम्‍मान की बात है. मैं इसे पसंद करता हूं कि दोनों के बीच शानदार संबंध हैं जो भविष्‍य में हमारे दोनों ही देशों को लाभ पहुंचाने वाला है” 

ये भी पढ़ें- राफेल के सामने कहीं नहीं टिकता चीनी J-20 फाइटर, एक नहीं कई हैं कारण

अमेरिकी चुनावों को लीड कर रहे ट्रंप जूनियर
42 साल के डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अपने 74 वर्षीय पिता के राष्ट्रपति पद के लिए प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं. 3 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होना है. अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव है. न्यूयॉर्क में लॉन्ग आइलैंड में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों से ट्रंप जूनियर ने कहा, ”हमें चीन के खतरे को समझना होगा और इसे भारतीय-अमेरिकियों से बेहतर शायद कोई नहीं जानता.” अपनी किताब ”लिबरल प्रिविलेज’ की सफलता के जश्न के लिए आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही. इस किताब में जो बाइडेन के परिवार, खासकर उनके बेटे हंटर बाइडेन के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र है.”

बिना नाम लिए जो बाइडेन पर कसा तंज
उन्होंने कहा, ”इस दौड़ में प्रतिद्वंद्वियों को देखें. तो आपको क्या लगता है कि चीन ने हंटर बाइडेन को 1.5 अरब डॉलर इसलिए दिए. क्योंकि वह एक बढ़िया बिजनेसमैन हैं, या फिर वो जानते हैं कि बाइडेन परिवार को खरीदा जा सकता है और चीन के प्रति उनका रुख नरम होगा.”

ट्रंप जूनियर के इस बयान का इशारा ”न्यूयॉर्क पोस्ट’ में बाइडेन परिवार के खिलाफ हाल ही किए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के खुलासे की ओर था. उन्होंने कहा, ”इसलिए वह (Joe Biden is) भारत के लिए सही नहीं है.” जो बाइडेन ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को खारिज किया है. भारतीय-अमेरिकियों की प्रशंसा करते हुए, ट्रंप जूनियर ने कहा कि समुदाय उनके दिल के करीब और प्रिय है. उन्‍होंने कहा, “मैं समुदाय को अच्छी तरह से समझता हूं.”

 

 

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here