
CSK vs MI, IPL 2020 Score: मुंबई इंडियंस की टीम के 9 मैचों में 12 अंक हैं (@IPL/BCCI)
CSK vs MI, IPL 2020 Score Live Updates : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2020) में शुक्रवार को अब से कुछ ही देर बाद चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs MI) से होगा. मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की टीमों के बीच इस मुकाबले में मौजूदा प्रदर्शन और टीम के बैलेंस के लिहाज से तो MI का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भले ही तीन बार चैंपियन रही है लेकिन इस सीजन में उसका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. क्रिकेटप्रेमी और पूर्व क्रिकेटर यह कहने से नहीं चूक रहे कि एमएस धोनी और उनकी टीम के प्लेयर थके हुए नजर आ रहे हैं. CSK का प्रदर्शन इतना खराब रहा है कि टीम अपने 10 मैचों में से महज तीन में जीत दर्ज कर पाई है और 6 अंकों के साथ प्वाइंट्स टैली में सबसे नीचे है. यह टीम न बल्लेबाजी में कमाल कर रही है और न ही गेंदबाजी में. फील्डिंग भी इस टीम के लिए कमजोर कड़ी साबित हो रही है, कारण यह है कि इसके ज्यादातर प्रमुख खिलाड़ी उम्रदराज है और उनके रिफलेक्सेस स्लो पड़ चुके हैं. इस खराब प्रदर्शन के चलते CSK की प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें बेहद धूमिल हैं.
मुंबई इंडियंस की बात करें तो इस टीम में स्टार प्लेयर्स की भरमार है. रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, हार्दिक पंड्या, किरेन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, राहुल चाहर और जसप्रीत बुमराह ऐसे प्लेयर्स हैं जो अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन से ही मैच का रुख बदल सकते हैं. ‘हिटमैन’ रोहित की टीम टूर्नामेंट में इस समय तीसरे स्थान पर है और उसके 9 मैचों में छह जीत के साथ 12 अंक हैं. दोनों टीमों के बीच इस सीजन में पिछला मैच 19 सितंबर को हुआ था. यह टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच था और इसे CSK ने पांच विकेट से जीता था. मैच में अंबाटी रायुडू ने 71 और फाफ डु प्लेसिस ने नाबाद 58 रन की पारी खेली थी. टीम आज के मैच में भी इन दोनों से शानदार पारी की उम्मीद लगाए होगी.
आईपीएल 2020 के अंतर्गत मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के मैच की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है. दोनों टीमों के बीच पिछला मैच 19 सितंबर को हुआ था जिसे CSK ने पांच विकेट से जीता था.
The two teams that kickstarted #Dream11IPL 2020 proceedings on September 19 in Abu Dhabi will meet again after 40 matches as #CSK and #MumbaiIndians square off this time in Sharjah.
Preview by @ameyatilakhttps://t.co/w9IxrYUTtG#CSKvMIpic.twitter.com/Z2VCNuVAaK
– IndianPremierLeague (@IPL) October 23, 2020

