10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीखें घोषित, देखें पूरा टाइम टेबल

सीजीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं.

सीजीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं.

  • News18Hindi

  • Last Updated:
    October 26, 2020, 5:42 PM IST

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (सीजीबीएसई) ने इस साल की 10वीं, 12वीं और 12वीं व्यावसायिक कक्षाओं के लिए होने वाली पूरक अवसर परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं. बोर्ड की 10वीं या हाई स्कूल सर्टिफिकेट की पूरक परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होंगी तथा 9 दिसंबर तक चलेंगी. इसी तरह 12वीं की पूरक परीक्षाएं भी 28 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच होंगी. 12वीं वोकेशनल की पूरक परीक्षाएं 14 दिसंबर तक होंगी. पूरा ब्यौरा cgbse.nic.in पर देखा जा सकता है.

जान लें टाइमिंग
सीजीबीएसई की 10वीं की पूरक परीक्षाएं दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक होंगी. इसके लिए प्रश्न पत्रों का वितरण 5 मिनट पहले ही कर दिया जाएगा, जिसके बाद परीक्षार्थी शाम 4 बजे तक लिखित परीक्षा दे सकेंगे. साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर दोपहर 12.30 बजे तक पहुंच जाना होगा. इसी तरह कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षाएं सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक होंगी. इसके प्रश्न पत्र भी 5 मिनट पहले परीक्षार्थियों को दे दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें-नीट मेडिकल सीटों में 50 फीसदी ओबीसी कोटा की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

बोर्ड ने 40 फीसदी तक घटाया सिलेबस, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

प्रयोगिक परीक्षाएं
सभी कक्षाओं के प्रायोगिक व प्रोयोजना परीक्षाओं की तारीखें अभी जारी नहीं की गई हैं, लेकिन ये परीक्षाएं भी परीक्षा केंद्रों पर ही होंगी. परीक्षा की तारीखों के लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों से ही जानकारी लेनी होंगी.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here