how to get rid of scars: Home Remedies: पुरानी चोट के निशान गायब कर देंगी ये घरेलू तरकीबें, अपनाएं ये ट्रिक्स – best home remedies how to get rid of scars in hindi

कई बार पुरानी चोट के निशान इतने दिनों रह जाते हैं कि ऐसा लगता है कि कभी मिटेंगे ही नहीं। कुछ लोगों अपनी चोट के निशाान को हमेशा रहने देते हैं, क्योंकि उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं होती है। वहीं, कुछ लोगों को लगता है कि ये निशान कैसे भी गायब हो जाएं। लेकिन जब ये निशान चेहरे या बॉडी के उस हिस्से पर हों, जहां सबसे ज्यादा नजर आएं; तो इससे लोगों को काफी दिक्कत होती है। अगर आप भी पुरानी चोट के निशानों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको ये समझना होगा कि ये निशान कैसे हैं और कैसे इन्हें गायब किया जाएगा। यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेूल नुस्खों के बारे में बता रहे हैं जो आपकी पर्सनैलिटी को खराब करने वाले इन निशानों को गायब करने में मददगार साबित होंगे।

1

एलोवेरा: एक एलोवेरा पत्ती में से उसकी परत उतार कर उसके अंदर का हिस्सा निकालें। इसमें से हल्का हरा जेल बाहर निकाल कर रखें। अब इस जेल को सीधे चोट वाले निशान पर लगाएं। इस जेल को आधा घंटा तक लगा रहने दें और उसके बाद साफ ठंडे पानी से इस जेल को साफ कर लीजिए। इस प्रकिया को दिन में दो बार रोजाना दोहराएं।

विटामिन ई: विटामिन ई कैप्सूल को खोलें और सीधे चोट के निशान पर उसके तेल को निचोड़ें। इसके लिए आपको चोट के हिसाब से एक से ज्यादा कैप्सूल की जरूरत पड़ सकती है। अब करीब 10 मिनट के लिए चोट के निशान पर और उसके आसपास मालिश कीजिए। ऑयल लगाने के 20 मिनट बाद उसे गर्म पानी से धो लें। दिन में इस प्रक्रिया को कम से कम 3 बार दोहराएं।

30 दिनों तक बना रहेगा ग्लो, घर पर ऐसे करें फेशियल

नारियल का तेल: नारियल तेल के कुछ बड़े चम्मच को गर्म करें, जितना कि निशान पर लगाने लायक हो। अब करीब 10 मिनट तक के लिए चोट के निशान पर तेल की मालिश कीजिए। अब करीब एक घंटे तक स्किन को ऑयल सोखने दें। इस प्रक्रिया को प्रतिदिन में 2-4 बार करना चाहिए।

2

सेब साइडर विनेगर: सेब साइडर विनेगर के 2 बड़े चम्मच के साथ पानी के 4 बड़े चम्मच मिलाएं। उसके बाद रूई की बॉल को पानी-साइडर मिक्स्चर में डुबोएं और आराम से चोट के निशान पर लगाएं। अब इसे चोट के निशान पर सूखने दें। हर रोज रात को सोने से पहले ऐसा करें और सुबह उठने के बाद इसे धो लें।

3

लैवेंडर और ऑलिव ऑयल: लैवेंडर तेल की तीन बूंदों को ऑलिव ऑयल के तीन बड़े चम्मच में मिलाएं। करीब पांच मिनट के लिए इस मिक्स्चर से चोट के निशान वाली जगह पर मालिश करें। इस ऑयल को करीब 30 मिनट तक लगा रहने दें। अब उसके बाद गर्म पानी से इस हिस्से को साफ करें। दिन में तीन बार बेहतर असर के लिए इस प्रक्रिया को दोहराएं।

सिर्फ छुपाएगा ही नहीं, दाग-धब्बों को दूर भी करेगा ये फाउंडेशन

नींबू: एक ताजा नींबू को बीच में से काट लें। अब नींबू के रस को चोट के निशान पर निचोड़ें और नीबू को चोट पर रगड़ें। अब इस चोट को सूखने के लिए 10 मिनट तक छोड़ दें और उसके बाद साफ पानी से उसे धो लें। रोजाना एक ही समय पर इस प्रक्रिया को एक बार करें।
यह भी पढ़ें: जानिए फेस पर क्‍यों नहीं लगाना चाहिए बॉडी लोशेन, क्‍या हो सकते हैं नुकसान

आलू: एक आलू को मीडियम आकार में गोल काट लें। अब आराम से चोट के निशान पर आलू के हिस्से को रगड़ें। जब रगड़ते हुए आलू का टुकड़ा सूखने लगे तो इसे छोड़ दें और दूसरे टुकड़े से रगड़ते रहें। करीब 20 मिनट तक रगड़ना के बाद इस चोट के निशान को 10 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। फिर 10 मिनट बार इस चोट को साफ पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को हर दिन कम से कम एक बार दोहराएं।

गुलाब और लोबान: समान मात्रा में गुलाबजल तेल और लोबान तेल मिलाएं। अब चोट के निशान पर गुलाब-लोबान मिक्स्चर से मालिश करें। अब इस चोट के निशान को रगड़ने के बाद करीब 45 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। अब 45 मिनट बाद चोट के निशान वाले हिस्से को गुनगुने पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए इस प्रक्रिया को दिन में तीन बार दोहराएं।

सूरज से झुलसी हुई त्वचा की रंगत लौटएगा ये फेसैपक

बेकिंग सोडा: बेकिंग सोडा के दो बड़े चम्मच पानी में मिलाएं और इसे तब तक चलाते रहें, जब तक ये एक पेस्ट के रूप में नहीं आ जाता है। अब चोट के निशान पर पानी लगाएं और उसके बाद पेस्ट को उस निशान पर लगाएं। इस पेस्ट को चोट के निशान पर करीब 15 मिनट तक के लिए लगा रहने दें। अब इसे गर्म पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को दिन में रोजाना एक बार ट्राई करें।
यह भी पढ़ें: अगर लड़के करते हैं skin care से जुड़ी ये 5 गलतियां, तो ब्लैकहेड्स और pimples से हो सकता है चेहरा खराब

शहद: शहद को एक कटोरी में लीजिए। अब इसे चोट के निशान वाली जगह पर आराम से रूई या फिर अपनी उंगलियों की मदद से लगाइए। इस पेस्ट को स्किन पर करीब 1 घंटे तक लगा रहने दीजिए और उसके बाद इसे साफ पानी से धो लीजिए। इस प्रक्रिया को रोजाना दोहराएं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here