श्री प्रभाकर केलकर ने राष्ट्रहित में दीं आजीवन सेवाएं


श्री प्रभाकर केलकर ने राष्ट्रहित में दीं आजीवन सेवाएं


मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा दु:ख व्यक्त 


भोपाल : शनिवार, अक्टूबर 31, 2020, 12:24 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभाकर राव केलकर के देहांत पर दु:ख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री केलकर ने राष्ट्रवादी विचार धारा में विश्वास रखते हुए आजीवन राष्ट्रहित और आमजन के कल्याण के लिए अपनी सेवाएं दीं। भारतीय किसान संघ में विभिन्न दायित्व निभाते हुए उन्होंने किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए सार्थक प्रयास किए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. केलकर की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here