अचानक ट्रैक्टर में रखे पैरा में लगी आग, देखें भयवावह Video

ट्रैक्टर में लगी आग.

ट्रैक्टर में लगी आग.

बेमेतरा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बेमेतरा (Bemetara) में उस वक्त हड़कंप मंच गया, जब शहर के इलाहाबाद बैंक के पास पहुंचते ही पैरावट से भरे ट्रैक्टर मे अचानक आग (Fire) लग गई. जिसके बाद ड्राईवर ने साहस दिखाते हुए आग लगी हालत ने ट्रेक्टर को चलाते हुये. पास ही बेसिक स्कूल मैदान के बीच में ले गया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. इसके बाद आग को बुझाया गया. इस दौरान कुछ लोगों ने चलते हुई बर्निंग ट्रैक्टर का वीडियो बना लिया. पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है.

बेमेतरा में इलहाबाद बैंक के आस पास का इलाका काफी व्यस्ततम माना जाता है. वहां दिनभर लोगों का आना जाना लगा रहता है. ऐसे में वहां ट्रैक्टर में रखे पैरावट में आग लग जाने से अफरा तफरी का माहौल हो गया. हालांकि ड्राइवर के साहस की वजह से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई, लेकिन ट्रैक्टर की ट्रॉली में रखा पैरावट लगभग पूरी तरह जल गया. घटना बीते शनिवार की शाम की बताई जा रही है.

दूसरी घटना में व्यस्त रही पुलिसमिली जानकारी के मुताबिक जब ट्रैक्टर में आग लगने की घटना हुई, तब पुलिस को पहले सूचना दी गई, लेकिन पुलिस की टीम समय रहते नहीं पहुंच सकी. बताया जा रहा है कि उसी क्षेत्र में शिवनाथ नदी में एक युवक आज सुबह छलांग लगा लिया. युवक की बॉडी की तलाश में थाना क्षेत्र की पुलिस लगी थी, जिसके चलते आगजनी की घटना के दौरान तत्काल पुलिस वहां नहीं पहुंच सकी. हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here