US Election: Picture may get clear today, Joe Biden to address nation soon | US Election: ट्रंप या बाइडेन? आज उठ सकता है सस्पेंस से पर्दा

वॉशिंगटन: अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन होगा यह अब तक साफ नहीं हो सका है. जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ रही है, ये लड़ाई दिलचस्प होती जा रही है. अब तक नतीजों में जो बाइडेन (Joe Biden) अच्छी बढ़त बनाये हुए हैं, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी हार मानने को तैयार नहीं हैं. हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि आज इस सस्पेंस से पर्दा उठ सकता है.

मामूली थी बढ़त
जार्जिया में दोबारा वोटिंग और कई राज्यों में चल रही काउंटिंग के परिणाम आज आ सकते हैं. बता दें कि  बाइडेन ने जॉर्जिया में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर बढ़त बनाई थी. हालांकि वोटों के लिहाज से ये बहुत मामूली बढ़त थी. लेकिन अब यहां दोबारा काउंटिंग का फैसला लिया गया है. वहीं, ट्रंप ने ट्वीट करके पूछा है कि जॉर्जिया में गायब मिलिट्री बैलट का क्या हुआ? गौरतलब है कि ट्रंप की टीम चार राज्यों पेंसिल्वेनिया, मिशिगन, जॉर्जिया और नवादा में जारी वोटों की गिनती को लेकर मुकदमे दर्ज करा चुकी है. उसने विस्कॉन्सिन में भी मतों की दोबारा गिनती किए जाने की मांग की है.

Bihar Election: क्या वाकई ये नीतीश कुमार का आखिरी चुनाव है? अमित शाह ने कही ये बात

गलत दावा न करें बाइडेन
डोनाल्ड ट्रंप सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव में धांधली के आरोप लगाना जारी रखे हुए हैं. उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा, ‘जिन राज्यों में मुझे चुनाव की रात तक बड़ी लीड मिल रही थी, वहां एक ही पल में सबकुछ कैसे बदल गया? कानूनी कार्यवाही आगे बढ़ने पर शायद ये लीड वापस आ जाएगी’. एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा है कि जो बाइडेन को राष्ट्रपति कार्यालय को लेकर गलत दावा नहीं करना चाहिए. मैं भी दावा भी कर सकता था. कानूनी कार्यवाही अभी शुरू हो रही है! बता दें कि पेंसिल्वेनिया, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना, एरिजोना ये वो चार राज्य हैं जो अमेरिका का अगला राष्ट्रपति तय करेंगे. पेंसिल्वेनिया में बाइडेन बढ़त बनाए हुए हैं और जॉर्जिया पुन: मतगणना होगी. जॉर्जिया में 16 इलेक्टोरल वोट हैं और इसे रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ भी माना जाता है, लेकिन अब लगता है कि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार इस गढ़ में सेंध लगा चुके हैं.   

सड़कों पर उतरे ट्रंप समर्थक
जार्जिया में जैसे-जैसे रूझान बाइडेन की तरफ झुकने लगे, ट्रंप समर्थक सड़कों पर निकलकर प्रदर्शन करने लगे. उन्होंने चुनावों में धांधली का आरोप लगाया और काउंटिंग दोबारा कराने की मांग की. वहीं, एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, बाइडेन को अब तक 264 और ट्रम्प को 214 इलेक्टोरल वोट मिले हैं. मालूम हो कि राष्ट्रपति बनने के लिए 270 का आंकड़ा चाहिए.

यहां आगे हैं ट्रंप
चुनाव विश्लेषकों के मुताबिक बचे हुए पोस्टल वोट बाइडन के पक्ष में जा सकते हैं. उधर नॉर्थ कैरोलिना और अलास्का में राष्ट्रपति ट्रंप आगे चल रहे हैं. इस बीच ट्रंप कैम्पेन ने एक बयान जारी करके कहा है कि ये चुनाव अभी खत्म नहीं हुआ है और जो बाइडन को विजेता के तौर पर प्रचारित किया जाना उन चार राज्यों में परिणामों पर आधारित है, जो फाइनल से काफी दूर हैं.

देश को संबोधित करेंगे बाइडन
भले ही अभी पेंच फंसा हुआ हो, जो बाइडन यह मान चुके हैं कि उनकी जीत निश्चित है. उनके बयानों में आत्मविश्वास साफ नजर आ रहा है. बाइडन जल्द देश को संबोधित भी करने वाले हैं. उन्होंने अपने समर्थकों से संयम रखने की अपील की है. डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ने कहा है कि काउंटिंग पूरी होने में कुछ ही समय है, सभी शांति बनाये रखें. जीत हमारी ही होगी.

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here