
प्रतीकात्मक तस्वीर
Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के तहत 78 विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को मतदान होगा जहां सभी की निगाहें राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी महागबंधन के बीच कांटे के मुकाबले पर टिकी हैं.चुनाव में राजग जहां सरकार विरोधी कारक (एंटी इन्कम्बेंसी फैक्टर) को टालने के लिये पूरा जोर लगा रहा है, वहीं राजद नीत महागठबंधन भी पूरे जोश में है. बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, निर्वाचन आयोग के निर्देशन में निर्वाचन विभाग निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराने के लिये कृतसंकल्प है.
Bihar Elections 2020 LIVE Updates:
कोरोना संकट के बीच बिहार में चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव करवाया जा रहा है. इस कारण आयोग की तरफ से मतदान केंद्रों पर मतदान से पहले सेनिटाइज करवाया जा रहा.
#WATCH: Sanitisation work being done at a polling booth in Muzaffarpur for the third and final phase of #BiharPolls. pic.twitter.com/DUhPddzp8G
– ANI (@ANI) November 7, 2020
बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान आज होना है. मतदान को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है. सहरसा जिले के मतदान केंद्र संख्या 149 पर मतदान शुरू होने से पहले की तस्वीर.
Bihar: Preparations underway at polling booth number 149 in Saharsa.
Voting for the third and final phase of #BiharPolls will be held on 78 Assembly seats today. pic.twitter.com/gVBjV8tnA8
– ANI (@ANI) November 7, 2020

