Union Minister Smriti Irani recovers from Corona infection, influx of congratulations on social media – कोरोना के संक्रमण से उबरीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता

कोरोना के संक्रमण से उबरीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर कोरोना की जांच निगेटिव आने की जानकारी दी

नई दिल्ली:

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smiriti Irani) कोरोना के संक्रमण से उबर चुकी हैं. स्मृति ईरानी ने गुरुवार को स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. ईरानी 28 अक्टूबर को वायरस (Corona Virus) से संक्रमित हुईं थीं और उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया था. स्मृति ईरानी के पास कपड़ा और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय है.

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ेें- कोरोना पॉज़िटिव होने के बाद स्मृति ईरानी ने शेयर किया मज़ेदार Meme, हंस-हंसकर लोट-पोट हुए लोग

Newsbeep

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि खुशी जताते हुए कहा कि अब स्मृति ईरानी फिर से महिलाओं, बुनकरों और कामकाजी वर्ग के लिए अथक मेहनत से दोबारा काम कर पाएंगी.ईरानी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है. सभी की शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया अदा करना चाहती हूं.

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ नेता कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अर्जुन राम मेघवाल समेत कई बड़े भाजपा नेता संक्रमित हुए थे.बिहार चुनाव के दौरान सुशील मोदी, राजीव प्रताप रूड़ी, शाहनवाज हुसैन और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. 

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here