Congress Leader Sachin Pilot tested Covid 19 Positive – कांग्रेस नेता सचिन पायलट हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट करके दी जानकारी

कांग्रेस नेता सचिन पायलट हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट करके दी जानकारी

सचिन पायलट ने ट्वीट करके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

राजस्‍थान के युवा कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot)कोरोना संक्रमित हो गए हैं. सचिन ने खुद एक ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी. उन्‍होंने ट्वीट में लिखा, ‘मैं टेस्‍ट में कोविड-19 पॉजिटिव (Covid 19 Positive)आया हूं. पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आया हो, कृपया अपना टेस्‍ट करा ले. मैं डॉक्‍टरों की सलाह ले रहा हूं, उम्‍मीद है कि जल्‍द ही इससे उबर जाऊंगा.’

यह भी पढ़ें

कांग्रेस के कई नेताओं ने ट्वीट करके सचिन पायलट के कोरोना संक्रमण से जल्‍द ठीक होने की कामना की है. राजस्‍थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘आपके लिए जल्‍द रिकवरी की शुभकामनाएं सचिन पायलट, आप जल्‍द ठीक हों. ‘ राजस्‍थान विधानसभा के अध्‍यक्ष सीपी जोशी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सचिन पायलट, आपके कोविड-19 से जल्‍द रिकवर होने के लिए मेरी शुभकामनाएं. ‘

Newsbeep




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here